होम UP Election 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- BJP को 2-3% वोटों का और नुकसान होगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 12, 2026 07:22 PM

UP Election 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- BJP को 2-3% वोटों का और नुकसान होगा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गुरुवार, 12 नवंबर को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने का औपचारिक ऐलान किया।

UP Election 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- BJP को 2-3% वोटों का और नुकसान होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन की एंट्री हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने गुरुवार, 12 नवंबर को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाने का औपचारिक ऐलान किया। दोनों दलों ने आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

इस नए गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का स्वागत करते हुए कहा कि समाज में वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब राजनीतिक स्तर पर भी परिवर्तन के लिए काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने गठबंधन को कुछ नसीहत भी दी और उम्मीद जताई कि प्रदेश की राजनीति में 'वोटों की ठेकेदारी प्रथा' समाप्त होगी।

अखिलेश यादव ने किया सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का स्वागत

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ का हम स्वागत करते हैं. समाज के स्तर पर परिवर्तन होना ही चाहिए, लेकिन सच में सफलता तब ही मिलेगी जब ‘राजनीतिक परिवर्तन मोर्चा’ सक्रिय होगा."

उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई राजनीतिक दल या नेता किसी की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता उसे चुनाव में सबक सिखा सकती है। अखिलेश ने उम्मीद जताई कि इस गठबंधन के बनने से राजनीति में वोटों की ठेकेदारी की परंपरा खत्म होगी और सभी दल अपने-अपने समाज के वास्तविक हितों के लिए काम करेंगे।

PDA के लिए लड़ने वालों को सहयोग करेगा सपा

सपा प्रमुख ने अपने बयान में PDA समाज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "पीडीए समाज के भले के लिए जो भी साम्प्रदायिक ताकतों से सच में लड़ेगा और पीडीए समाज की आवाज उठाएगा, उसकी ईमानदार आवाज अवाम तक पहुंचाने में हम सहयोग करेंगे. इसका एक फायदा विपक्ष को ये मिलेगा कि भावनात्मक जुमलों और छलावे में आकर जो लोग साम्प्रदायिक शक्तियों को वोट दे देते थे, वो अब उनकी तरफ नहीं जाएंगे."

अखिलेश यादव के मुताबिक, नए राजनीतिक विकल्प के सामने आने से उन मतदाताओं को भी अपनी पसंद चुनने का अवसर मिलेगा, जो अब तक भावनात्मक मुद्दों या राजनीतिक प्रचार के प्रभाव में मतदान करते रहे हैं।

BJP को 2-3 फीसदी वोटों का नुकसान होने का दावा

अखिलेश यादव ने नए गठबंधन के राजनीतिक प्रभाव को लेकर दावा किया कि इससे बीजेपी को 2 से 3 प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा, "बहकावे में आकर वोट देने वाले ऐसे भोले-भाले लोगों के लिए अब एक और विकल्प खुला होगा. इससे बीजेपी को 2-3% वोटों की हानि और होगी. बीजेपी तो कहीं की नहीं रहेगी. केवल बातों और बयानों से सरगर्मी पैदा करना जिनका मकसद होता है, जनता उनका सच समझती है."

उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, नए मोर्चे का वास्तविक चुनावी प्रभाव क्या होगा, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो सकेगा।

PDA को बताया सबसे बड़ा राजनीतिक विकल्प

सपा प्रमुख ने अपने बयान में आगे कहा, "बहुत दिनों से अपेक्षित इस घटनाक्रम के घटित होने के बाद आज यह भी स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जिसका आधारभूत वोट ज्यादा होगा, सच में ‘परिवर्तन’ चाहने वाली जनता उसी की तरफ जाएगी, और इस संदर्भ में ‘पीडीए’ से बड़ा अन्य कोई विकल्प है ही नहीं."

अखिलेश यादव ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा को आगामी राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। AIMIM और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के इस गठबंधन के बाद अब 2027 के चुनाव में विपक्षी दलों के बीच संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)