होम यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! चंद्रशेखर आजाद को घोषित किया CM Face, सपा पर भी साधा निशाना

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 12, 2026 07:38 PM

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! चंद्रशेखर आजाद को घोषित किया CM Face, सपा पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टियों के गठबंधन ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दोनों नेताओं ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का गठन किया है।

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा दांव! चंद्रशेखर आजाद को घोषित किया CM Face, सपा पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टियों के गठबंधन ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। दोनों नेताओं ने मिलकर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' का गठन किया है। इस नए मोर्चे की ओर से ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। उन्होंने बताया कि दोनों दलों के बीच लंबे समय से गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी और अब यह मोर्चा प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के तौर पर सामने आएगा।

ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल बीजेपी को रोकने में नाकाम रहे हैं। उनके मुताबिक, यूपी की जनता ने 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में इसका अनुभव किया है। उन्होंने दावा किया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा जनता की समस्याओं को लेकर पूरी ताकत से काम करेगा। मोर्चे का मुख्य लक्ष्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है, ताकि बेरोजगारी उनके लिए मजबूरी न बने।

चंद्रशेखर आजाद होंगे सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का CM चेहरा

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि गठबंधन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देना और सभी वर्गों को सम्मान के साथ नेतृत्व में जगह देना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा, 'कौन रोक रहा है आपको? मैं कह रहा हूं, कह रहा हूं, कह रहा हूं... आप तो इतने साल मुख्यमंत्री थे, 2017 में आपका खत्म हुआ. आप मुस्लिम मुख्यमंत्री की बात कर रहे हैं, देखिए, पचास से ज्यादा लोग बेघर हो गए, आप क्या बात करेंगे? ये जो हमारा आज हुआ है, ये पूरे मान-सम्मान के साथ लीडरशिप बनाने के लिए,उत्तर प्रदेश को एक स्ट्रॉन्ग पॉलिटिकल विकल्प देने के लिए हम सब ने मिलकर ये बनाया है और चंद्रशेखर साहब को हमने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है.'

उन्होंने कहा कि मोर्चा प्रदेश के बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा। इसमें सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति सुधारना तथा किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराना शामिल है। ओवैसी के मुताबिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों से जुड़े मुद्दे गठबंधन की प्राथमिकताओं में रहेंगे।

मुस्लिम नेतृत्व को लेकर ओवैसी का सपा पर हमला

ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय के राजनीतिक नेतृत्व और उसकी भागीदारी का मुद्दा उठाते हुए समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नए मोर्चे के गठन से कुछ राजनीतिक दलों में परेशानी शुरू हो गई है और इसी वजह से इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

सपा पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, 'ये आगे बढ़ेगा, इंशा अल्लाह ताला. इनको परेशानी शुरू हो चुकी है, इसलिए सब इस तरह की बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं. बीजेपी भूल गई, कौन जिन्ना की मजार पर जाकर... किसकी किताब को आपने बैन किया था, अभी ये बताएं? फिर उन्हीं को आपने क्या दिया? वो कह रहे हैं कि अब्दुल दरी बिछाएगा. आप बोले थे ना पहले दिन, आपने उनको जगह नहीं दी. कौन रोका तुमको, बनाओ. तुम्हारी पार्टी में जितने दरी बिछाने वाले हैं, तुम उनको दरी बिछाओगे. हमारे यहां दरी नहीं बिछाएगा, वो नेता बनेगा और तुम्हारी आंख में आंख डालकर अपने मुस्तकबिल के फैसले खुद तय करेगा.'

यूपी की राजनीति में नए गठबंधन से बढ़ेगी सियासी हलचल

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन और चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं। ओवैसी ने इस गठबंधन को सम्मानजनक राजनीतिक नेतृत्व और मजबूत विकल्प की पहल बताया है। वहीं, सपा पर उनके हमलों से साफ है कि मोर्चा आगामी चुनाव में बीजेपी के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी राजनीतिक चुनौती देने की तैयारी में है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)