होम UP Election 2027: बीजेपी ने तेज की चुनावी तैयारी, लखनऊ की सभी 9 सीटों पर नियुक्त किए विधानसभा प्रभारी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने अलग-अलग जिलों में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने अलग-अलग जिलों में विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी इस जिम्मेदारी के तहत पश्चिमी यूपी से लेकर अवध और पूर्वांचल तक कई नेताओं को विधानसभा स्तर पर संगठन की कमान सौंपी गई है।
इस नियुक्ति में राजधानी लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। पार्टी का प्रयास है कि चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिले और स्थानीय नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके।
बीजेपी ने लखनऊ जिले की चार विधानसभा सीटों पर अलग-अलग नेताओं को प्रभारी बनाया है। मलिहाबाद से अनुराग दीक्षित, बीकेटी से गुरुशरण सिंह लोधी, सरोजनीनगर से राकेश त्रिपाठी और मोहनलालगंज से कृष्णदत्त त्रिवेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, लखनऊ महानगर की पांच विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारियों के नाम तय किए गए हैं। पश्चिम सीट से संजय गुप्ता, उत्तर से सरोज सिंह, पूर्व से आरबी सिंह, मध्य से राहुल मिश्र और कैंट से रामदेव पाल को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों पर भी प्रभारियों की तैनाती की है। इसमें गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शामली, संभल और गौतमबुद्धनगर जैसे जिले शामिल हैं।
इसके अलावा अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में भी विधानसभा स्तर पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर के साथ गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, कुशीनगर और महराजगंज की विधानसभा सीटों पर भी पार्टी ने प्रभारी नियुक्त किए हैं।
विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति को बीजेपी की मिशन-2027 की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसके जरिए पार्टी विधानसभा स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने की दिशा में काम करना चाहती है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में बीजेपी ने भी अपनी संगठनात्मक तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। विधानसभा प्रभारियों की नई जिम्मेदारी के जरिए पार्टी की नजर प्रदेश की हर सीट पर संगठनात्मक मजबूती और चुनावी प्रबंधन बेहतर करने पर है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।