होम बिहार का अगला CM प्रशांत किशोर? शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से मचा सियासी तूफान

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Apr 11, 2026 07:10 PM

बिहार का अगला CM प्रशांत किशोर? शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से मचा सियासी तूफान

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे की चर्चाओं के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

बिहार का अगला CM प्रशांत किशोर? शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से मचा सियासी तूफान

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आता दिख रहा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे की चर्चाओं के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच एक ऐसा नाम सामने आया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से बढ़ी चर्चा

पटना में टीएमसी सांसद Shatrughan Sinha से जब बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधा नाम तो नहीं लिया, लेकिन इशारों में बड़ा संकेत दे दिया।
उन्होंने कहा,
"अभी कोई वजह नहीं लगती है… कोई जल्दी मुख्यमंत्री बनने वाला है… वक्त लगेगा… थोड़ा सा आराम कीजिए…"

‘काबिलियत के साथ अच्छी छवि जरूरी’

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा,
"उनको (नीतीश कुमार) भी आराम करने दीजिए… नीतीश कुमार जी हमारे मित्र हैं… लालू यादव भी हमारे मित्र हैं.. तेजस्वी यादव काबिल हैं. यहां और भी हर पार्टी में बहुत काबिल लोग हैं. काबिलियत के साथ-साथ उनकी छवि भी अच्छी होनी चाहिए. ऐसा न हो कि किसी दिन कोई पर्ची वाला बाबा यहां पर्ची निकाल दे. इसका ध्यान रखिएगा...."

प्रशांत किशोर का नाम लेकर चौंकाया

बातचीत के दौरान उन्होंने अचानक प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए कहा,
"एक आदमी और है… वेट एंड वॉच करते रहिए… जो बहुत विद्वान है… बहुत काबिल है. बहुत विजन है उसके पास… और वो है प्रशांत किशोर."

CM रेस में और भी नाम

मीडिया रिपोर्ट्स में बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary का नाम भी संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

जन सुराज और चुनावी प्रदर्शन

प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने 2025 विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे कोई सीट नहीं मिली। इसके बावजूद उनका नाम CM रेस में आना सियासी समीकरणों में संभावित बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

क्या होगा अगला कदम?

बिहार में सियासत कब करवट ले ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशांत किशोर वाकई CM पद की दौड़ में आगे बढ़ते हैं या यह सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी साबित होती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)