होम बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, बोले- TMC घुसपैठियों को बना रही वोटर, हम चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jan 17, 2026 04:46 PM

बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, बोले- TMC घुसपैठियों को बना रही वोटर, हम चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

पश्चिम बंगाल की चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में एक विशाल जनसभा के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है।

बंगाल में पीएम मोदी की हुंकार, बोले- TMC घुसपैठियों को बना रही वोटर, हम चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

पश्चिम बंगाल की चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में एक विशाल जनसभा के जरिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने मालदा की धरती से 3250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं की सौगात देते हुए राज्य सरकार पर करप्शन और घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि जहां दुनिया भर के देश अवैध नागरिकों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं, वहीं बंगाल सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।

घुसपैठियों की वजह से बिगड़ा बंगाल का संतुलन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में घुसपैठ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और इसे बंगाल के जनसांख्यिकीय बदलाव के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आते ही अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, "इन घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल में कई जगह आबादी का संतुलन भी बिगड़ गया है. बीजेपी की सरकार बनने पर एक एक घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर भेजेंगे. बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां रुकावट डालने वाली TMC सरकार नहीं, उन्नयन वाली BJP सरकार होगी."

मालदा की सांस्कृतिक विरासत और पूर्वी भारत की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रक्खा था, बीजेपी ने उन्हें नफरत करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है."

ममता सरकार गरीबों की दुश्मन: पीएम मोदी

राज्य में केंद्रीय योजनाओं को लागू न करने पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं और बंगाल की जनता के बीच दीवार बनकर खड़ी है।

इस मुद्दे पर सीधा हमला बोलते हुए पीएम ने कहा, "TMC के लोग मेरे बंगाल के गरीब भाई बहनों के दुश्मन बने हुए हैं, वो अपनी तिजोरी भरने में जुटे हुए हैं. यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो लेकिन बंगाल मात्र ऐसा राज्य है जहां ये योजना लागू नहीं होने दी गई."

उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा, "TMC वाले मेरे किसी भाई बहन को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं होने देते है, ऐसी पत्थर दिल की सरकार की बंगाल से विदाई जरूरी है."

देश का युवा और Gen Z भाजपा के साथ

हाल ही में महाराष्ट्र और केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश का युवा विकास की राजनीति पर भरोसा करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बंगाल में भी परिवर्तन की लहर है।

पीएम ने कहा, "मां गंगा के आशीर्वाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी. मेरे साथ कहिये - पालताना सरकार."

उन्होंने आगे जोड़ा, "ये दिखाता है कि देश का वोटर, देश की Gen Z, भाजपा के विकास मॉडल पर कितना ज्यादा भरोसा करती है."

पीएम मोदी ने भाषण के अंत में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र किया और अफ़सोस जताया कि बंगाल के लाखों परिवार टीएमसी सरकार के अड़ियल रवैये के कारण मुफ्त बिजली योजना के लाभ से वंचित हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)