होम कंबल वितरण के साथ विकास कार्यों की सौगात: सांसद अरुण सागर ने विधायक संग किया ओपन जिम, खेल मैदान और गौशाला का भूमि पूजन
भाजपा सांसद अरुण सागर ने स्थानीय विधायक अरविंद कुमार सिंह के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और गांव में ओपन जिम, खेल मैदान एवं गौशाला का विधिवत भूमि पूजन किया।
शाहजहांपुर (आकाश सक्सेना)। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के चंदौरा गांव में विकास और जनकल्याण से जुड़ा एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा सांसद अरुण सागर ने स्थानीय विधायक अरविंद कुमार सिंह के साथ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और गांव में ओपन जिम, खेल मैदान एवं गौशाला का विधिवत भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का जोरदार स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद अरुण सागर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव ओपन जिम की स्थापना कर रही है, ताकि हर वर्ग के लोग नियमित व्यायाम कर स्वस्थ रह सकें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल मैदानों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उन्हें बेहतर मंच मिल सके।
सांसद ने बताया कि सरकार लगातार बेसहारा पशुओं के संरक्षण के लिए गौशालाओं का निर्माण कर रही है। हजारों पशु पहले से ही इन गौशालाओं में सुरक्षित हैं। चंदौरा गांव में गौशाला बनने से क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए सरकार ने बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरे और आश्रय स्थल बनवाए हैं, जहां हीटर सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब सरकार इतनी गंभीरता से ठंड में गरीबों और बेसहारा लोगों की चिंता कर रही है।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि पहले की सरकारों में न तो अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि गांवों तक पहुंचते थे। आज स्थिति यह है कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि स्वयं गांव-गांव जाकर जरूरतमंदों को सहायता पहुंचा रहे हैं।
इस अवसर पर
ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह
मंडल अध्यक्ष विजय चौहान
भाजपा पदाधिकारी
ग्राम प्रधानगण
बड़ी संख्या में ग्रामीण
मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान गोविंद गुप्ता के योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।