होम संजीव कुमार सक्सेना फिल्म सेंसर बोर्ड के सलाहकार पैनल में शामिल, तीन साल का होगा कार्यकाल
यूपी से शाहजहांपुर के संजीव कुमार सक्सेना को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में शामिल किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
यूपी से शाहजहांपुर के संजीव कुमार सक्सेना को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के दिल्ली क्षेत्र के सलाहकार पैनल में शामिल किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।
पैनल में शामिल होने के बाद उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। किसी फिल्म पर आपत्ति होने पर लोग पैनल सलाहकार संजीव कुमार सक्सेना को शिकायत दे सकते हैं, वह उसकी जांच परख करने के उपरांत शिकायत बोर्ड तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
फिल्म प्रमाणन के उद्देश्य यह सुनिश्चित करते हैं कि फिल्म माध्यम समाज के मूल्य और मानकों के प्रति जिम्मेदार तथा संवेदनशील बना रहे, कलात्मक अभिव्यक्ति और रचनात्मक स्वतंत्रता पर अनुचित अंकुश ना लगे, फिल्म माध्यम स्वच्छ और स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करे तथा जहां तक संभव हो फिल्मों में सौंदर्य और कलात्मक मूल्य हो और सिनेमाई दृष्टि से उसका स्तर अच्छा हो, हिंसा जैसी समाज विरोधी गतिविधियों का महिमा मंडन न किया जाए | ऐसे दृश्य अनावश्यक रूप से प्रस्तुत न किए जाएं जिनमें बच्चों को हिंसा करने वाले या हिंसा के लिए मजबूरन साक्षी के रूप में दिखाया गया हो अथवा बच्चों के किसी प्रकार के शोषण को दिखाया गया हो।
सलाहकार पैनल के सदस्य परीक्षा समिति के हिस्से के रूप में फिल्में देखते हैं और उनकी विषयवस्तु का मूल्यांकन करते हैं। वे भाषा, हिंसा, अश्लीलता और सामाजिक प्रभाव को सरकार के तय दिशानिर्देशों के आधार पर परखते हैं।
इसके बाद सदस्य बोर्ड को सलाह देते हैं कि फिल्म किस श्रेणी के प्रमाणपत्र के योग्य है और उसमें बदलाव या कटौती की जरूरत है या नहीं। वे नई दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के तहत आने वाले सभी राज्यों की फिल्मों की समीक्षा प्रक्रिया में भी मदद करते हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुपालन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड दिल्ली, सलाहकार पैनल के सदस्यों को शामिल करती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।