होम हरिद्वार जाने वाले सावधान, गाड़ी में नहीं मिली ये एक चीज तो कटेगा भारी चालान, DM ने जारी किया सख्त आदेश

प्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Jan 16, 2026 02:55 PM

हरिद्वार जाने वाले सावधान, गाड़ी में नहीं मिली ये एक चीज तो कटेगा भारी चालान, DM ने जारी किया सख्त आदेश

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब कमर कस ली है। अगर आप अपनी गाड़ी से हरिद्वार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

हरिद्वार जाने वाले सावधान, गाड़ी में नहीं मिली ये एक चीज तो कटेगा भारी चालान, DM ने जारी किया सख्त आदेश

धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने अब कमर कस ली है। अगर आप अपनी गाड़ी से हरिद्वार जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कड़े निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने पूरे जिले में सफाई को लेकर एक विशेष अभियान छेड़ा है। नए आदेश के मुताबिक, अब हरिद्वार की सड़कों पर दौड़ने वाले हर वाहन में कूड़ेदान (Dustbin) या गार्बेज बैग रखना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इन नियमों की अनदेखी करने वालों पर अब सख्त एक्शन लिया जाएगा और उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

सड़क पर कचरा फेंकने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

परिवहन विभाग ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वाहन चलाते समय सड़क, सार्वजनिक जगहों या किसी भी खुले स्थान पर कचरा फेंकना अब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। विभाग ने इस बाबत जिले के सभी वाहन मालिकों और ड्राइवरों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह नियम सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए नहीं है, बल्कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट समेत निजी वाहनों पर भी समान रूप से लागू होगा। प्रशासन का मकसद साफ है कि सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

एआरटीओ ने बताया- चेकिंग के दौरान नहीं बख्शे जाएंगे लोग

इस नए नियम और कार्रवाई को लेकर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि "जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान जिले में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू किया गया है." उन्होंने नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि "सभी वाहन चालकों को अपने वाहनों में गार्बेज बैग रखना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रा के दौरान निकलने वाला कचरा उसी में रखा जा सके."

नेहा झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सड़क पर कूड़ा फेंकने की कोई शिकायत मिलती है या चेकिंग के दौरान गाड़ी में गार्बेज बैग नहीं मिलता है, तो संबंधित ड्राइवर का नियमानुसार चालान काटा जाएगा। विभाग की टीमें अब प्रमुख रास्तों, तीर्थ स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाएंगी। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के अलावा अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

प्रशासन की लोगों से अपील

स सख्ती के बीच प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग की अपील भी की है। अधिकारियों का कहना है कि लोग प्रशासनिक निर्देशों का ईमानदारी से पालन करें। प्रशासन ने संदेश दिया है कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। देवभूमि हरिद्वार की पवित्रता और गरिमा को बनाए रखने के लिए एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण का निर्माण करना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)