होम सांसद अरुण सागर ने मतदाता जोड़ो अभियान के कैंप देखे, शाहजहांपुर में बूथ 317 से 321 तक कार्यकर्ताओं से नए मतदाता जोड़ने की करी अपील

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2026 08:14 PM

सांसद अरुण सागर ने मतदाता जोड़ो अभियान के कैंप देखे, शाहजहांपुर में बूथ 317 से 321 तक कार्यकर्ताओं से नए मतदाता जोड़ने की करी अपील

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने रविवार दोपहर 12 बजे मतदाता जोड़ो अभियान के तहत नगर विधानसभा के चौक मंडल के अजीजगंज शक्ति केंद्र पर लगे कैंपों का निरीक्षण किया। ये कैंप बूथ संख्या 317, 318, 319, 320 और 321 पर लगाए गए थे।

सांसद अरुण सागर ने मतदाता जोड़ो अभियान के कैंप देखे, शाहजहांपुर में बूथ 317 से 321 तक कार्यकर्ताओं से नए मतदाता जोड़ने की करी अपील

शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर ने रविवार दोपहर 12 बजे मतदाता जोड़ो अभियान के तहत नगर विधानसभा के चौक मंडल के अजीजगंज शक्ति केंद्र पर लगे कैंपों का निरीक्षण किया। ये कैंप बूथ संख्या 317, 318, 319, 320 और 321 पर लगाए गए थे।

सांसद ने कैंप में मौजूद कार्यकर्ताओं से चर्चा की और अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता जोड़ो अभियान-2026 का उद्देश्य हर पात्र नागरिक की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए जागरूकता और संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

अरुण सागर ने कहा कि चुनाव में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसआईआर का काम किया गया, ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सकें। उन्होंने कहा कि किसी को मतदान से वंचित नहीं रखा जाएगा। जिन पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे हैं और जिनके पास तय मानकों के अनुसार दस्तावेज हैं, उनके नाम सूची में जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं को परेशानी न हो, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शाहजहांपुर में हजारों जरूरतमंदों को पक्के घर मिले हैं। शहर के लोगों को आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं, ताकि वे महंगे इलाज का खर्च उठा सकें।

सांसद ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से वाकिफ है और हर बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री तथा योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)