होम नीतीश का चुनावी दांव: तेजस्वी को हराने के लिए शुरू हुआ वादों का वार, हर वर्ग को साधने की तैयारी!

राजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Jul 30, 2025 03:37 PM

नीतीश का चुनावी दांव: तेजस्वी को हराने के लिए शुरू हुआ वादों का वार, हर वर्ग को साधने की तैयारी!

बिहार की राजनीति में चुनावी गर्मी तेज हो गई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में अब चंद महीने बाकी हैं, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक अखाड़े में बड़ा दांव खेल दिया है। बीते दो महीनों में उन्होंने एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर विपक्ष को चौंका दिया है।

नीतीश का चुनावी दांव: तेजस्वी को हराने के लिए शुरू हुआ वादों का वार, हर वर्ग को साधने की तैयारी!

पटना। बिहार की राजनीति में चुनावी गर्मी तेज हो गई है। 2025 के विधानसभा चुनाव में अब चंद महीने बाकी हैं, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजनीतिक अखाड़े में बड़ा दांव खेल दिया है। बीते दो महीनों में उन्होंने एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर विपक्ष को चौंका दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नीतीश अब सीधा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरने की तैयारी में जुट गए हैं।

हर वर्ग को साधने की कोशिश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन योजनाओं की घोषणा की है, उनमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं, दलितों और पत्रकारों तक — हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। इसका मकसद साफ है — चुनाव से पहले जनता के हर तबके को अपने साथ जोड़ा जाए।

इन बड़ी घोषणाओं से बदला चुनावी समीकरण

  • पेंशन योजना में बढ़ोतरी:
    सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्ध, विधवा और दिव्यांग लोगों को अब ₹400 की बजाय ₹1100 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
  • महिला समूहों को राहत:
    जीविका परियोजना के तहत 3 लाख रुपये से अधिक के बैंक लोन पर अब 10% की जगह सिर्फ 7% ब्याज देना होगा।
  • युवा आयोग का गठन:
    स्थानीय युवाओं को निजी नौकरियों में प्राथमिकता देने और राज्य से बाहर पढ़ने व काम करने वालों के हितों की निगरानी के लिए एक युवा आयोग बनाया गया है।
  • एक करोड़ रोजगार का लक्ष्य:
    2025 से 2030 के बीच एक करोड़ सरकारी नौकरी व रोजगार देने का ऐलान किया गया है।
  • फ्री बिजली में तेजस्वी को जवाब:
    तेजस्वी यादव ने जहां 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात की थी, वहीं नीतीश कुमार ने तुरंत 125 यूनिट मुफ्त बिजली लागू कर दी।
  • पत्रकारों को राहत:
    पत्रकारों की पेंशन ₹6000 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई है। निधन के बाद उनके जीवनसाथी को अब ₹10,000 की मासिक पेंशन मिलेगी।
  • सफाई कर्मचारी आयोग का गठन:
    राज्य के सफाई कर्मचारियों के लिए अलग आयोग की स्थापना की गई है।

क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?

राजनीतिक विश्लेषक संतोष कुमार के मुताबिक, नीतीश कुमार को अब यह एहसास हो चुका है कि तेजस्वी यादव मजबूत चुनौती बनकर उभर सकते हैं। उन्होंने कहा,

“निश्चित तौर पर नीतीश कुमार को फायदा हो सकता है। क्योंकि तेजस्वी कहेंगे कि उनके कहने पर यह सब हो रहा है, लेकिन एनडीए के नेता यह कह सकते हैं कि हम सिर्फ वादा नहीं करते, उसे पूरा भी करते हैं। कुल मिलाकर इन घोषणाओं से नीतीश को लाभ मिलता दिख रहा है।”

तेजस्वी के वादों पर नीतीश की काट?

तेजस्वी यादव ने भी कई लोकलुभावन घोषणाएं की हैं, जैसे –

  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • "माई बहिन मान योजना" के तहत हर महिला को ₹2500 प्रतिमाह
  • ₹500 में गैस सिलेंडर देने का वादा

लेकिन इससे पहले कि ये वादे वोट में बदलें, नीतीश कुमार ने पहले ही उन्हें लागू करने जैसा कदम उठाकर बढ़त ले ली है।

बिहार की राजनीति में यह मुकाबला वादों से वादों का हो गया है। लेकिन किसे इसका असली फायदा मिलेगा — यह तो आने वाले चुनाव परिणाम ही बताएंगे। फिलहाल, नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की रणनीति पर जबरदस्त पलटवार किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)