होम Jantar Mantar Protest: अनशन के 21वें दिन 3 छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर हिरासत की कोशिश का आरोप

प्रादेशिकीदिल्लीवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team Jul 18, 2026 04:35 PM

Jantar Mantar Protest: अनशन के 21वें दिन 3 छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर हिरासत की कोशिश का आरोप

Jantar Mantar Protest: अनशन के 21वें दिन 3 छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर हिरासत की कोशिश का आरोप

Jantar Mantar Protest: अनशन के 21वें दिन 3 छात्र नेताओं की बिगड़ी तबीयत, पुलिस पर हिरासत की कोशिश का आरोप

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन के 21वें दिन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के तीन छात्र कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ गई। आंदोलन से जुड़े आयोजकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने शनिवार को तीनों अनशनकारी छात्रों को प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेने की कोशिश की।

यह आंदोलन प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जा रहा है। इस भूख हड़ताल में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ आइसा के छात्र कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी शामिल हैं।

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया

शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, छात्र कार्यकर्ता नेहा ने आरोप लगाया कि सुबह करीब सात बजे सादे कपड़ों में कुछ लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और चिकित्सकीय सहायता देने के नाम पर पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरन वहां से हटाया।

छात्रों का दावा- पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की

नेहा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उस तंबू तक भी पहुंचे, जहां तीनों छात्र अनशन पर बैठे थे और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया। उनका दावा है, "बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के कारण पुलिस हमें हिरासत में नहीं ले सकी."

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने बनाई मानव श्रृंखला

आइसा की ओर से साझा किए गए वीडियो और बयान के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई की आशंका के बीच छात्रों और समर्थकों ने तीनों अनशनकारी छात्रों के चारों ओर मानव श्रृंखला बना ली, ताकि उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटाया न जा सके।

आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि भूख हड़ताल के 21वें दिन अधिक से अधिक संख्या में जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दें। यह पूरा घटनाक्रम 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सामने आया है। यह मार्च कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से बुलाया गया है, जो इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)