होम Kanwar Yatra 2026: CM योगी का बड़ा Action Plan, सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गाजियाबाद में मेरठ और सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या अफवाह फैलाने वाले संदेशों को लेकर भी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों से सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करने और किसी भी भ्रामक सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देने को कहा, ताकि यात्रा के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस और शराब की दुकानें बंद रखी जाएं। इसके अलावा डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे और कांवड़ की ऊंचाई भी तय नियमों का पालन करे, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सीएम योगी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने को कहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।