होम हरिद्वार में संस्कार सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन: संतों का आशीर्वाद, म्यांमार से मिले सहयोग के आश्वासन, संस्थापक ने किया देहदान का संकल्प

प्रादेशिकीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Jul 8, 2026 07:38 PM

हरिद्वार में संस्कार सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन: संतों का आशीर्वाद, म्यांमार से मिले सहयोग के आश्वासन, संस्थापक ने किया देहदान का संकल्प

उत्तराखंड के हरिद्वार में संस्कार सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए संत-महात्माओं, कथावाचकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

हरिद्वार में संस्कार सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन: संतों का आशीर्वाद, म्यांमार से मिले सहयोग के आश्वासन, संस्थापक ने किया देहदान का संकल्प

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में संस्कार सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से आए संत-महात्माओं, कथावाचकों, समाजसेवियों एवं विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में म्यांमार से लेनिन मीडिया के डायरेक्टर कुंवर ईश्वर सिंह राठौड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्कार सेना के विचारों और कार्यों की सराहना करते हुए संस्था से जुड़कर तन, मन और धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं सिंगर-एंकर बृजेश कुलश्रेष्ठ (जोधपुर), सुनील माथुर, अमित चौहान (दिल्ली), सतपाल सिंह (लुधियाना), रामधारी, रवि मेहंदीरत्ता, नवीन निश्चल (हरियाणा), अनिल वर्मा (रुड़की), बबीता विकरोल (ग्वालियर) और चंद्रकला शर्मा (जयपुर) सहित कई कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों से आए पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में संतों एवं माता-पिता समान बुजुर्गों का पूजन कर उनका सम्मान किया गया।

संस्कार सेना के संस्थापक हरभजन जांगड़े और राष्ट्रीय मुख्य सचिव अलका धुर्वे ने संस्था के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने वाले पदाधिकारियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में हरभजन जांगड़े ने कहा कि माता-पिता मानव जीवन में सर्वोच्च स्थान रखते हैं, लेकिन आधुनिक युवा पीढ़ी उनसे दूर होती जा रही है। उन्होंने वृद्धाश्रमों की बढ़ती संख्या को समाज के लिए चिंता का विषय बताया। उनके संबोधन के दौरान सभागार में मौजूद कई लोग भावुक हो गए।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने अपनी 96 वर्षीय माता शिव देवी श्रीवास्तव का मंच पर पूजन किया। इस भावुक क्षण में वे अपने स्वागत भाषण को भी पूरा नहीं कर सके।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कुलश्रेष्ठ ने संस्कृति प्रकोष्ठ का दायित्व संभालते हुए माता-पिता के सम्मान पर आधारित कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक बनाने की बात कही। राजस्थान, दिल्ली, सोनीपत, लुधियाना, रुड़की, ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने माता-पिता के सम्मान में भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

दिल्ली से वरिष्ठ पत्रकार एवं संस्कार सेना के संरक्षक शिव विनायक शर्मा ने भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों में आ रही कमी पर चिंता जताई। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश दुबे ने संस्था के सामाजिक अभियानों की जानकारी दी।

भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के सदस्य संदेश यादव ने कहा कि संस्कार सेना की मुहिम आज समाज की आवश्यकता है। उन्होंने देहरादून, गाजियाबाद सहित कई शहरों में अपने खर्च पर संस्था के बड़े आयोजन कराने की घोषणा की।

विशेष अतिथि महंत शुभम गिरी महाराज, जो समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, ने भी संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए हरिद्वार में संस्कार सेना का भव्य आयोजन कराने का आश्वासन दिया।

अधिवेशन के दौरान संस्थापक हरभजन जांगड़े और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कुलश्रेष्ठ का जन्मदिन भी सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संतों ने दोनों को आशीर्वाद दिया तथा उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं। इसी दौरान हरभजन जांगड़े ने अपने जन्मदिन पर देहदान करने का सार्वजनिक संकल्प भी लिया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में स्वामी प्रकाशानंद (गीता आश्रम, ऋषिकेश), रामसिया दीक्षित गुरुजी, नागर महाराज, योगेश कृष्ण शास्त्री, राजेश कुमार कुंद्रा, सुधीर सिन्हा, जवाहर सिंह मीणा, दिनेश लोधी, राकेश कुमार शरण, मीरा हेमंत, अशोक निषाद, राजू भाई, अरविंद पांडे, थान सिंह मालवीय, के.बी. मंसारे, ओंकारेश्वर, राजकुमार विश्वकर्मा, बबलू वर्मा, डॉ. जगदीश चंद्र पवार, आशा वर्मा, डॉ. पल्लवी शर्मा, सीताराम मेहरा, पंडित गोपाल सिंह, मदन लाल मेहरा, पार्वती, अंबाराम प्रहलाथिया, शंभू दयाल टेलर, पवन शर्मा, शिवम गुप्ता, मनोज पाराशर, तिलक शाक्या, मलखान सिंह रावत, राजू सोनी, जवाहर सिंह सरेजा, डॉ. पायल, राधे श्याम महाराज, अनिल चौहान, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश शर्मा, कमला देवी शर्मा, शकुंतला श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव, पिंकी, रेनू, राजेश माथुर (बासोदा) सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी और अभिभावक सम्मान अभियान से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)