होम Saiyaara Worldwide Collection: छावा को पछाड़ने की ओर बढ़ी सैयारा, 11वें दिन गेम पूरी तरह पलटा, 457% मुनाफा

मनोरंजनफिल्म Alert Star Digital Team Jul 29, 2025 05:17 PM

Saiyaara Worldwide Collection: छावा को पछाड़ने की ओर बढ़ी सैयारा, 11वें दिन गेम पूरी तरह पलटा, 457% मुनाफा

18 जुलाई को रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। डेब्यू स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म 11 दिनों में ऐसे रफ्तार से कमाई कर रही है कि बड़ी-बड़ी फिल्मों की नींव हिल गई है।

Saiyaara Worldwide Collection: छावा को पछाड़ने की ओर बढ़ी सैयारा, 11वें दिन गेम पूरी तरह पलटा, 457% मुनाफा

मनोरंजन। 18 जुलाई को रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। डेब्यू स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की यह फिल्म 11 दिनों में ऐसे रफ्तार से कमाई कर रही है कि बड़ी-बड़ी फिल्मों की नींव हिल गई है।

जहां कई फिल्म निर्माता ‘सैयारा’ के शोर थमने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी फिल्मों को थिएटर में ला सकें, वहीं इस फिल्म ने अब अजय देवगन और विक्की कौशल की 'छावा' को भी कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है।

भारत में किया 256 करोड़ का कारोबार, विदेशों में और तेज रफ्तार

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 256 करोड़ रुपये की कमाई पार कर चुकी सैयारा अब विदेशों में दोगुनी रफ्तार से चल रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को ही फिल्म ने विदेशों में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

रविवार तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन 327 करोड़ पर पहुंच चुका था, और सोमवार की कमाई मिलाकर अब यह आंकड़ा 404 करोड़ को पार कर चुका है। यानी फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में जोरदार एंट्री ले ली है।

‘छावा’ से कांटे की टक्कर, लेकिन फासला अभी बाकी

जहां ‘सैयारा’ ने 11वें दिन ओवरसीज में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, वहीं ‘छावा’ का इतने ही दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 438 करोड़ के करीब है। अंतर जरूर है, लेकिन तेजी से बढ़ती ‘सैयारा’ की कमाई से यह फासला जल्द ही सिमट सकता है।

छावा को पीछे छोड़ने के लिए सैयारा को अब लगभग 35 करोड़ और चाहिए, और जिस रफ्तार से फिल्म चल रही है, वह कुछ ही दिनों में यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

45 करोड़ के बजट पर 457% मुनाफा

‘सैयारा’ सिर्फ कलेक्शन नहीं, बल्कि मुनाफे के मामले में भी रिकॉर्डतोड़ साबित हो रही है। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 457% का प्रॉफिट कमा चुकी है, जो किसी भी डेब्यू फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

हाउसफुल 5, रेड 2, स्काई फोर्स को पछाड़ा

कमाई के मामले में ‘सैयारा’ ने पहले ही Housefull 5, Red 2, Sitare Zameen Par और Sky Force जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी नजरें केवल ‘छावा’ पर टिकी हैं।

क्या सैयारा बनेगी 2025 की सबसे बड़ी हिट?

तेजी से बढ़ता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और विदेशों में दर्शकों की बढ़ती रुचि यह संकेत दे रही है कि ‘सैयारा’ आने वाले दिनों में 'छावा' का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अब देखना होगा कि यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में कब तक पहुंचती है और 2025 की सबसे बड़ी हिट बनने का ताज हासिल करती है या नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)