होम अमेरिका में भारतीय मूल का पायलट गिरफ्तार, फ्लाइट लैंड होते ही एजेंटों ने कॉकपिट से दबोचा — जानिए पूरा मामला

समाचारदेशविदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2025 05:06 PM

अमेरिका में भारतीय मूल का पायलट गिरफ्तार, फ्लाइट लैंड होते ही एजेंटों ने कॉकपिट से दबोचा — जानिए पूरा मामला

अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना में भारतीय मूल के पायलट रुस्तम भगवागर को फ्लाइट लैंड होने के कुछ ही मिनटों बाद सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। 34 वर्षीय रुस्तम, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 2809 में को-पायलट की भूमिका में थे और रविवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही..

अमेरिका में भारतीय मूल का पायलट गिरफ्तार, फ्लाइट लैंड होते ही एजेंटों ने कॉकपिट से दबोचा — जानिए पूरा मामला

अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना में भारतीय मूल के पायलट रुस्तम भगवागर को फ्लाइट लैंड होने के कुछ ही मिनटों बाद सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। 34 वर्षीय रुस्तम, डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट 2809 में को-पायलट की भूमिका में थे और रविवार सुबह करीब 7 बजे जैसे ही विमान मिनियापोलिस से लैंड हुआ, 10 से अधिक एजेंटों की टीम ने कॉकपिट पर धावा बोल दिया।

हथकड़ी पहनाकर ले गए, यात्री रह गए सन्न

यूएसए टुडे और सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, जब यात्री विमान से उतरने की तैयारी कर रहे थे, तभी कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ विभाग और होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन के एजेंटों ने फ्लाइट में प्रवेश किया।

एक चश्मदीद ने बताया:

“वो एजेंट बैज, हथियार और विभिन्न एजेंसियों के जैकेट पहने हुए थे। वे सीधे कॉकपिट की ओर बढ़े और को-पायलट को हथकड़ी लगाकर बाहर ले गए।”

साथी पायलट को नहीं थी गिरफ्तारी की भनक

डेल्टा फ्लाइट के कैप्टन ने बताया कि उन्हें अपने को-पायलट रुस्तम की गिरफ्तारी के बारे में कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। एजेंसियों ने जानबूझकर यह बात छिपाई ताकि भगवागर को अलर्ट न किया जा सके। गिरफ्तारी की योजना पूरी गोपनीयता में बनाई गई थी ताकि वह बचने की कोशिश न कर सके।

यौन अपराध के गंभीर आरोप, 5 मामलों में संदिग्ध

कॉन्ट्रा कोस्टा शेरिफ द्वारा जारी फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, अप्रैल 2025 में एक 10 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ यौन अपराध की शिकायत मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान रुस्तम भगवागर को मौखिक यौन शोषण के पांच मामलों में संदिग्ध के रूप में पहचाना गया।

इसके आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया और उन्हें मार्टिनेज डिटेंशन फैसिलिटी में बंद किया गया है। उनकी ज़मानत राशि 50 लाख डॉलर तय की गई है, जो इस अपराध की गंभीरता को दर्शाती है।

अधिकारियों के अनुसार, यह एक जटिल और संवेदनशील मामला है, जिसमें आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पायलट की पृष्ठभूमि, प्रोफेशनल रिकॉर्ड और अन्य संभावित शिकायतों की भी जांच की जा रही है। वहीं डेल्टा एयरलाइंस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)