होम जंतर-मंतर से हटाए जाने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- कोई भी ताकत छात्रों की आवाज नहीं दबा सकती
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा सफदरजंग अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि छात्रों से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने से किसी को रोका नहीं जा सकता।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार का मुख्य सिद्धांत असत्य और हिंसा है. सोनम वांगचुक जी को जंतर मंतर से तब हटाना गलत है, जब वह एक अहिंसक भूख हड़ताल पर थे. पेपर लीक, शिक्षा की बढ़ती लागत और छात्रों के सुसाइड भारत के भविष्य के लिए गंभीर मुद्दे हैं.'
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, 'कोई भी ताकत भारत के छात्रों को और हममें से उन लोगों को जो उनसे प्यार करते हैं, उनमें विश्वास रखते हैं, इन मुद्दों को उठाने से नहीं रोक सकती है.'
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें सफदरजंग अस्पताल लेकर गई, जिसके बाद इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की घटना पर विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह कदम उनकी बिगड़ती सेहत और न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।