होम आजमगढ़ में CM योगी का बड़ा सियासी वार, बोले- पहले जिले के नाम पर होटल में कमरा नहीं मिलता था, अब सम्मान मिलता है

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 6, 2026 10:14 PM

आजमगढ़ में CM योगी का बड़ा सियासी वार, बोले- पहले जिले के नाम पर होटल में कमरा नहीं मिलता था, अब सम्मान मिलता है

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

आजमगढ़ में CM योगी का बड़ा सियासी वार, बोले- पहले जिले के नाम पर होटल में कमरा नहीं मिलता था, अब सम्मान मिलता है

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साथ विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। ग्राम मीरिया रेहड़ा में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पहले आजमगढ़ की पहचान नकारात्मक रूप में होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले आजमगढ़ के नाम से लोग होटल में कमरे नहीं देते थे. धर्मशाला में ठहरने नहीं देते थे. अब जब आप आजमगढ़ के नाम से जाएंगे तो आपको कमरा मिलेगा. सम्मान मिलेगा, कोई रोकेगा नहीं. क्योंकि ये डबल इंजन की सरकार आपको सम्मान दिलाने का भी काम करती है.”

राम मंदिर और विपक्ष पर हमला

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में बने राम मंदिर का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, “किसी ने नहीं सोचा होगा कि अयोध्या में राम मंदिर बन पाएगा. मगर भाजपा सरकार आई, राम मंदिर बन पाएगा. मगर डबल इंजन की सरकार आई तो मंदिर बन गया. इसके निर्माण में सपा-कांग्रेस बाधक बन रहे थे. क्या सपा बनवाती, नहीं बनवाती, ये लोग तो राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं.”

पिछली सरकारों पर विकास रोकने का आरोप

सीएम योगी ने कहा कि हरिहरपुर गांव कला और संगीत की परंपरा के लिए जाना जाता है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस क्षेत्र पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने यहां संगीत विद्यालय की स्थापना कर सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास योजनाओं में किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा।

सोलर पैनल और वैकल्पिक ऊर्जा पर जोर

मुख्यमंत्री ने लोगों से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया में पेट्रोल को लेकर संकट की स्थिति है, लेकिन भारत स्थिर है। लोगों से घरों पर सोलर पैनल लगाने का आग्रह करते हुए उन्होंने बताया कि इससे बिजली बिल में करीब 40 प्रतिशत तक कमी आएगी और सरकार इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है। साथ ही गोबर गैस प्लांट लगाने से भी ग्रामीणों को लाभ मिलने की बात कही।

गौ संरक्षण और सामाजिक योजनाओं का जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गायों की स्थिति खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने गौ संरक्षण का संकल्प लिया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार कुपोषित परिवारों को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दे रही है और क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

नौकरी और रोजगार को लेकर बड़ा दावा

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले युवाओं को रोजगार नहीं मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार ने 9 लाख लोगों को नौकरियां दी हैं। उन्होंने बताया कि ODOP योजना के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं और प्रदेश में निवेश बढ़ने से नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।

परिवारवाद पर भी साधा निशाना

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल केवल अपने परिवार तक सीमित सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पूरे प्रदेश के संतुलित विकास के लिए काम कर रही है और पूर्वांचल सहित आजमगढ़ में कई विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)