होम CJP Protest: दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, सौरव दास का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं’
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने X पोस्ट के जरिए दावा किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
सौरव दास ने अपने X पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन को लेकर कहा, ‘चाहे कुछ भी हो जाए दोस्तों, यह आंदोलन तब तक लगातार जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं.’
सौरव दास ने X पर साझा किए गए एक वीडियो में देश के अलग-अलग हिस्सों में CJP के प्रदर्शनकारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘आपलोगों को विजुअल्स तो मिल ही रहे होंगे कि कैसे देशभर में जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारी हैं, युवा हैं, कॉकरोच हैं, उनको भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों में पुलिस उनको हिरासत में ले रही है. उन्हें घर में हाउस अरेस्ट कर रहे हैं.’
Fraands, no matter what, the protests will continue till our demands are met! Gyanu! Cockroaches coming for you! @Cockroachisback https://t.co/c3Kirp3gY8
— Saurav Das (@SauravDassss) October 8, 2026
CJP नेता ने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, ‘आखिर इतना ज्यादा खौफ किस बात का है. मतलब ऐसी क्या इनलोगों की हवा टाइट हो गई है कि एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जो दिल्ली में होने वाला है, उसकी तैयारियों में 40 हजार पुलिस वाले, सीआरपीएफ, CISF को जम्मू कश्मीर से एयरलिफ्ट करा रहे हैं. पश्चिम बंगाल से एयरलिफ्ट करा रहे हैं, यहां तक कि नक्सल इलाकों से भी सुरक्षा बलों को एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली पहुंचा रहे हैं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘दिल्ली को इस तरह से किले में तब्दील क्यों किया जा रहा है. हम सिर्फ यही मांग कर रहे हैं कि जो जंतर मंतर है, जो धरना और विरोध प्रदर्शनों के लिए तय जगह है वो हमें दे दीजिए, वहां पर प्रदर्शन करना है. उन्हें वो भी नहीं देना है और फिर सारे पुलिस वालों को वहां पर भेजकर लाठियां चलवाने हैं, लेकिन ये सारे पैंतरे काम करने वाले नहीं हैं.’
सौरव दास ने अपने बयान में युवाओं और वोट के अधिकार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, ‘देश का युवा जवाबदेही की मांग कर रहा है. उनको समझ आ गया है कि अगर उनसे उनके वोट करने का अधिकार छीन लिया जा रहा है तो इससे सिस्टम बदलने वाला नहीं है. देश ऐसे ही और ज्यादा बदतर होने वाला है. देश को सुधरना है, अपने भविष्य को सुधारना है, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है तो हमें अपने वोट करने के अधिकार को बचाना पड़ेगा.’
आंदोलन को लेकर उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील भी की। सौरव दास ने कहा, ‘इसलिए ये बहुत बड़ी लड़ाई होने वाली है. सभी लोग आइए, क्योंकि बहुत मजा आने वाला है और ये आंदोलन लंबा चलेगा. याद रखना कि ये आसान लड़ाई नहीं है, लेकिन हम सब लड़ेंगे और सब लोग एकजुट होकर लड़ेंगे.’
शनिवार को जंतर मंतर पर होने वाले इस प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर CJP की ओर से आंदोलन को व्यापक बनाने की बात कही जा रही है। सौरव दास के बयानों में चुनावी प्रक्रिया, वोट के अधिकार और जवाबदेही को लेकर संगठन की मांगों को प्रमुखता दी गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।