होम UP Election 2027: BJP ने सांसदों-विधायकों को दिया बड़ा टास्क, 5 दिसंबर तक लगानी होंगी 50 चौपालें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2026 07:37 PM

UP Election 2027: BJP ने सांसदों-विधायकों को दिया बड़ा टास्क, 5 दिसंबर तक लगानी होंगी 50 चौपालें

पार्टी ने जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने के लिए सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को मैदान में उतरने का निर्देश दिया है।

UP Election 2027: BJP ने सांसदों-विधायकों को दिया बड़ा टास्क, 5 दिसंबर तक लगानी होंगी 50 चौपालें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने जनसंपर्क अभियान को मजबूत बनाने के लिए सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। बीजेपी की वर्चुअल बैठक में जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चौपाल लगाने का लक्ष्य सौंपा गया है।

विधायकों को 50 और सांसदों को 10 चौपाल लगाने का लक्ष्य

बीजेपी ने अपने विधायकों को 5 दिसंबर तक संबंधित विधानसभा क्षेत्र में 50 चौपाल आयोजित करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं, पार्टी के सभी सांसदों को अपनी लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 चौपाल लगाने का टास्क मिला है।

इस हिसाब से 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक नेताओं को अगले 11 दिनों में निर्धारित लक्ष्य पूरा करना होगा। पार्टी का मकसद चौपालों के जरिए आम लोगों के बीच पहुंच बढ़ाना और जनसंपर्क अभियान को गति देना है।

कमजोर सीटों पर MLC और राज्यसभा सांसद संभालेंगे मोर्चा

बीजेपी ने उन विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अलग रणनीति बनाई है, जहां पार्टी के विधायक नहीं हैं या उसकी स्थिति कमजोर मानी जाती है। ऐसे क्षेत्रों में विधान परिषद सदस्यों यानी एमएलसी को चौपाल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा बीजेपी के राज्यसभा सांसदों को भी कमजोर विधानसभा सीटों पर जनसंपर्क करने और चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश में यह अभियान 5 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

वर्चुअल बैठक में SSR की भी हुई समीक्षा

पार्टी की वर्चुअल बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ SSR अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के सांसद व विधायक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)