होम Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, बोले- अकेले चुनाव लड़ने की ताकत नहीं, UP में कितनों का सहारा लेगी पार्टी?
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 साल में बीजेपी अपनी नीतियों के दम पर इतनी मजबूत नहीं हो पाई कि अकेले चुनाव लड़ सके। उसे भी किसी न किसी सहयोगी दल का सहारा लेना पड़ रहा है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए बीजेपी के गठबंधन सहयोगियों पर भी तंज कसा।
अखिलेश यादव ने बीजेपी और अकाली दल के बीच हुए गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी को चुनाव लड़ने के लिए सहयोगी दलों की जरूरत पड़ रही है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, ''यूपी में तो बीजेपी कितनों का सहारा लेगी. एक दाएं हाथ, एक बाएं हाथ, एक पीछे से संभाले, आगे से संभाले. कितने गठबंधन हैं उनके बताओ आप?''
सपा प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 मिलकर लड़ने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, '' घोषणा पत्र के बारे में अभी नहीं बताएंगे.''
हालांकि, इसी दौरान उन्होंने पीटीआई, एनआई, आईएनएस समेत अन्य मीडिया संस्थानों का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सबको 'कैशलेस' किया जाएगा। उन्होंने इस बयान के जरिए चुनावी तैयारियों और पार्टी की योजनाओं को लेकर भी संकेत दिया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बाबा रामदेव के बयान पर भी अखिलेश यादव से सवाल किया गया। इस पर सपा प्रमुख ने कहा, ''मुझे किसी भी बाबा के खिलाफ नहीं बोलना है, इसलिए नहीं बोलना क्योंकि ये चिंता उनकी है कि उनकी जमीन कौन खोद रहा है? हमें तो अपनों की चिंता है ना. बाहर के बाबा लोग आकर यहां के लोगों की जमीन खोद रहे हैं क्योंकि यहां के लोग फेल हो गए हैं, तो जब फेल हो जाएंगे तभी तो आपको पड़ोसी बाबाओं की जरूरत पड़ेगी.''
अखिलेश यादव के इस बयान में स्थानीय और बाहरी बाबाओं को लेकर राजनीतिक टिप्पणी भी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने लोगों की चिंता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।