होम Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक, PM मोदी और अमित शाह ने ऐसे किया याद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 8, 2026 03:08 PM

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक, PM मोदी और अमित शाह ने ऐसे किया याद

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार 8 अक्टूबर को तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा में निधन हो गया।

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक, PM मोदी और अमित शाह ने ऐसे किया याद

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार 8 अक्टूबर को तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।

PM Modi ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए उनके अभिनय की खासियतों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर भूमिका को प्रभावशाली ढंग से और अपने अलग अंदाज में निभाया। पीएम मोदी के मुताबिक, नाना पाटेकर ने ऐसे यादगार किरदार निभाए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

पीएम मोदी ने कहा, ''उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.''

Amit Shah ने भी नाना पाटेकर को किया याद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि करीब पांच दशकों तक नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अमित शाह ने कहा, ''भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी. गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया.''

अमित शाह ने नाना पाटेकर के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा, ''नाम फाउंडेशन के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे. जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया. ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति.''

Nana Patekar Death: गोवा में कैसे हुई अभिनेता की मौत?

75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को तड़के गोवा में निधन हुआ। जानकारी के अनुसार, वह डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को लगातार 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। डॉक्टर ने यह भी बताया कि अभिनेता के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। नाना पाटेकर को सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर मृत घोषित किया गया।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किए जाने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी है। अभिनेता के निधन की खबर के बाद उनके परिवार, दोस्तों, साथी कलाकारों और करोड़ों प्रशंसकों के बीच गहरा शोक है।

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और अलग तरह की अभिनय शैली ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)