होम शाहजहांपुर में भाजपा सांसद अरुण सागर के प्रयास से छह नई सड़कों को मंजूरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे, कुल लंबाई 8.85 किमी
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह नई सड़कों को मंजूरी मिली है। इनकी कुल लंबाई 8.85 किलोमीटर और अनुमानित लागत 6.37 करोड़ रुपए है।
शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह नई सड़कों को मंजूरी मिली है। इनकी कुल लंबाई 8.85 किलोमीटर और अनुमानित लागत 6.37 करोड़ रुपए है। भाजपा सांसद अरुण सागर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।
सांसद ने बताया कि तिलहर ब्लॉक में एनएच-30 (फील नगर) से देवना तक 0.80 किमी सड़क बनेगी। इसकी लागत 79.38 लाख रुपए है।
मदनापुर ब्लॉक में मदनापुर-बुधवाना रोड 2.60 किमी लंबी होगी। इसकी लागत 253.66 लाख रुपए है। रामनगर से चांदपुर तक 1.35 किमी सड़क पर 149.30 लाख रुपए खर्च होंगे।
इसी ब्लॉक में मदनापुर-मथाना रोड 1.40 किमी लंबी होगी और इसकी लागत 149.88 लाख रुपए है। रतनपुर से सुजावलपुर तक 1.50 किमी सड़क बनेगी, जिस पर 161.90 लाख रुपए खर्च होंगे।
जैतीपुर ब्लॉक में वाहनपुर लिंक रोड 1.20 किमी लंबी होगी। इसकी लागत 142.82 लाख रुपए बताई गई है।
अरुण सागर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सड़कों के बनने से ग्रामीण इलाकों में सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
सांसद ने कहा कि इन सड़कों का काम जल्द शुरू होगा और निर्माण की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में चारों को विकास की गंगा बहे रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। शाहजहांपुर में भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को का जाल बिछाया जा चुका है, जो सड़के रहे गई थीं उनको भी बहुत जल्द बनवाने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।