होम Punjab Politics: NDA में लौटा अकाली दल, BJP से गठबंधन पर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, अटल-आडवाणी का भी किया जिक्र

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 24, 2026 07:21 PM

Punjab Politics: NDA में लौटा अकाली दल, BJP से गठबंधन पर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, अटल-आडवाणी का भी किया जिक्र

पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर साथ आ गए हैं। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों ने अपने पुराने गठबंधन को दोबारा मजबूत करने का फैसला किया है।

Punjab Politics: NDA में लौटा अकाली दल, BJP से गठबंधन पर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान, अटल-आडवाणी का भी किया जिक्र

पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर साथ आ गए हैं। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों ने अपने पुराने गठबंधन को दोबारा मजबूत करने का फैसला किया है। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (24 नवंबर) को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर है। इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी का भी उल्लेख किया।

अकाली दल की NDA में वापसी पर क्या बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के दोबारा साथ आने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे ऊपर है. मुझे बहुत खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल की NDA परिवार में वापसी हो हुई है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर. हमारा गठबंधन एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब को जन-हितैषी शासन मिले, जो राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जाए.'

पीएम मोदी ने गठबंधन के पुराने इतिहास का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-BJP गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनकर उभरेगा.'

पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन

बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को दिल्ली में आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान किया। दोनों दलों ने इसे 'राष्ट्रीय और भावनात्मक' गठबंधन बताया है। इस घोषणा के साथ ही दोनों पार्टियों के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक दूरी भी खत्म हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी और अकाली दल पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति में मुख्यमंत्री का पद शिरोमणि अकाली दल को दिया जाएगा।

अटल-आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल के दौर वाला गठबंधन फिर चर्चा में

बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन पंजाब की राजनीति में पुराना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल के योगदान को याद किया। अब दोनों दलों के फिर साथ आने से पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)