होम PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की Pink Line का किया उद्घाटन, CM डीके शिवकुमार के साथ खरीदा टिकट; 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होंने 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक के हिस्से का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे। यहां उन्होंने 3,470 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन के कलेना अग्रहारा से तावरेकेरे तक के हिस्से का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ मेट्रो में सफर भी किया। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री ने यात्रा के लिए बाकायदा टिकट खरीदा। इस मौके पर कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव, सांसद तेजस्वी सूर्या और मंत्री के. बी. गौड़ा भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान बेंगलुरु को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।
मेट्रो लाइन के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यास) के आवासीय मुख्यालय परिसर प्रशांति कुटीरम में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग अब भारत को समझने का माध्यम बन गया है और कई शाही परिवार भी पूरी तरह से इसके प्रति समर्पित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें बेंगलुरु में योग की अद्भुत ऊर्जा का अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की पहल की वजह से ही आज पूरी दुनिया में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिस भी देश में जाता हूं, लोग दोपहर या रात के भोजन के दौरान मुझसे योग के बारे में चर्चा करते हैं.’’
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक की योग परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसी भूमि है, जहां योग से जुड़े कई गुरु और विद्वान पैदा हुए हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता डॉ. राजकुमार का भी उल्लेख किया और बताया कि वह भी नियमित रूप से योगाभ्यास करते थे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से ‘गोल्डन जुबली एडमिन ब्लॉक’ की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एस-व्यास के ऑफ-कैंपस केंद्र की भी शुरुआत की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।