होम अखिलेश यादव ने 26 सीटों पर दिया बड़ा संकेत! कांग्रेस-सपा के बीच अब तक नहीं हुआ सीट बंटवारा, शायराना अंदाज में कही ये बात
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 24 नवंबर को भी सहमति नहीं बन पाई. हालांकि, दोनों दलों की ओर से बातचीत को सकारात्मक बताया जा रहा है.
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर 24 नवंबर को भी सहमति नहीं बन पाई. हालांकि, दोनों दलों की ओर से बातचीत को सकारात्मक बताया जा रहा है. कांग्रेस और सपा नेताओं का कहना है कि दोनों पार्टियां समझौते के करीब हैं और जल्द ही सीटों को लेकर आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. इस बीच सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को महज 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है. अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में सीट शेयरिंग को लेकर अपनी बात रखी है.
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीट बंटवारे के मुद्दे पर संकेत दिया. उन्होंने लिखा, "जीतनेवाली पहली 26 सीटों से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात."
अखिलेश यादव की इस पोस्ट को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही सीट शेयरिंग की बातचीत से जोड़कर देखा जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा गया है.
सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक चली. हालांकि, इस बैठक में सीटों की संख्या को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका.
बैठक के बाद समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि बातचीत अच्छे माहौल में चल रही है और जल्द ही सीटों पर समझौता हो जाएगा. वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया कि एक सीट को लेकर आंकड़ों के आधार पर चर्चा की जा रही है. उन्होंने भी जल्द समझौता होने की उम्मीद जताई.
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सीट शेयरिंग को लेकर कहा कि अभी बातचीत की शुरुआत हुई है. उनके मुताबिक, सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी के बीच चर्चा के बाद ही होगा.
तारिक अनवर ने यह भी कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से जो बातें कही जा रही हैं और दावे किए जा रहे हैं, वे पूरी तरह सही नहीं हैं. ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा होने तक अंतिम तस्वीर साफ होने का इंतजार है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।