होम Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से सदमे में बॉलीवुड, पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुवार सुबह कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पुणे में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके पार्थिव शरीर को पुणे लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों की भी बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।
नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर ने उनके करीबियों, साथी कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों को गहरा सदमा पहुंचाया है। उनके निधन के बाद लगातार श्रद्धांजलि देने वालों का सिलसिला जारी है।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता और पश्चिम बंगाल सरकार के सलाहकार मिथुन चक्रवर्ती ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने नाना पाटेकर को अपने सबसे करीबी दोस्तों में से एक बताते हुए उनकी मदद करने की आदत और उनके साथ अपनी गहरी दोस्ती को याद किया।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "...मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि वह मेरे सबसे करीबी दोस्तों में से एक थे... वह बहुत से लोगों की मदद करते थे... लोग कहते थे कि उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता था या वह अजीब व्यवहार करते थे, लेकिन गुस्सा तभी आता है जब चीजें व्यवस्थित न हों, आखिरकार, मुझे भी तब गुस्सा आता है. अगर चीजें व्यवस्थित हों, तो गुस्सा क्यों आएगा?... हमारी दोस्ती फिल्मों से कहीं आगे की थी. उसके बावजूद हमारी आपस में बहुत अच्छी बनती थी. "
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके प्रशंसक उनके शानदार अभिनय, दमदार संवाद अदायगी और यादगार किरदारों को याद कर रहे हैं। उनके जाने से हिंदी और मराठी सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी पहचान पर्दे पर अपनी अलग और प्रभावशाली शैली के लिए थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।