होम म्यांमार में लोकतंत्र की लड़ाई जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:46 PM

म्यांमार में लोकतंत्र की लड़ाई जारी

म्यांमार में लोकतंत्र की लड़ाई जारी

म्यांमार में लोकतंत्र की लड़ाई जारी

 म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर उतर रहे प्रदर्शनकारियों पर शनिवार को फिर गोलियां बरसाई गई। इसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश में गत एक फरवरी को सेना तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हो गई थी। तब से लोकतंत्र की मांग को लेकर देश में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

दो चश्मदीदों ने समाचार एजेंसी रायटर को बताया कि म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की। इसमें तीन लोगो की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मध्य म्यांमार के प्याय शहर में एक व्यक्ति की जान गई। जबकि देश के सबसे बड़े शहर यंगून में शुक्रवार रात पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई।

प्याय में 23 वर्षीय एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'सुरक्षा बलों ने शुरू में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए घटनास्थल पर एंबुलेंस को पहुंचने नहीं दिया। कुछ बाद में इसकी अनुमति दी।' बता दें कि सेना गत एक फरवरी को नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर काबिज हो गई। तभी से अपदस्थ सर्वोच्च नेता आंग सान सू की सहित कई शीर्ष नेता हिरासत में हैं। सेना ने आंग सान पर रिश्वत लेने और अवैध रूप से संचार उपकरण आयात करने के आरोप लगाए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)