होम दूसरे चरण में पहुंचा हरियाणा जेल रेडियो, चार जेलों का किया गया चयन

Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:34 PM

दूसरे चरण में पहुंचा हरियाणा जेल रेडियो, चार जेलों का किया गया चयन

दूसरे चरण में पहुंचा हरियाणा जेल रेडियो, चार जेलों का किया गया चयन

दूसरे चरण में पहुंचा हरियाणा जेल रेडियो, चार जेलों का किया गया चयन

हरियाणा की जेलों में रेडियो स्‍टेशन बनाने का अभियान जोर-शोर से जारी है. जेल रेडियो के पहले चरण के तहत पानीपत, फरीदाबाद और सिरसा जेल में बंदियों के लिए रेडियो की शुरुआत हो चुकी है. इस रेडियो स्‍टेशन में कैदी ही जॉकी और पत्रकार हैं. जेल के अंदर खबरें भी यही पहुंचाते हैं और फरमाइश पूरी करके बंदियों का मनोरंजन भी यही करते हैं. बता दें कि हरियाणा की तीन जेलों में तिनका तिनका जेल रेडियो की ट्रेनिंग और उनके विधिवत उद्घाटन के बाद अब यह परियोजना अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर गई है.

जेल रेडियो के दूसरे चरण के लिए चार जेलों का चयन किया गया है. जिसमें सेंट्रल जेल नंबर एक हिसार, ज़िला जेल करनाल, ज़िला जेल रोहतक और ज़िला जेल गुरुग्राम शामिल हैं. इन चार जेलों में किए गए ऑडिशन में करीब 70 बंदियों ने हिस्सा लिया था जिनमें से 25 का चयन किया गया है. जेल रेडियो की ट्रेनिंग 12 मार्च से 17 मार्च तक चलेगी. यह ऐतिहासिक कदम 'तिनका-तिनका फाउंडेशन' की ओर से उठाया जा रहा है.

पानीपत जेल रेडियो हरियाणा का पहला जेल रेडियो था जिसका उद्घाटन 16 जनवरी, 2021 को श्री रंजीत सिंह, जेल मंत्री, श्री राजीव अरोड़ा (आईएएस) एसीएस ( गृह) जेल विभाग, हरियाणा सरकार, श्री के. सेल्वाराज (आईपीएस) जेल महानिदेशक, हरियाणा, श्री देवी दयाल, जेल अधीक्षक और डॉक्टर वर्तिका नन्दा, संस्थापक तिनका तिनका फाउंडेशन द्वारा किया गया था. इसके बाद ज़िला जेल फरीदाबाद और सेंट्रल जेल सिरसा में श्री जय किशन छिल्लर और श्री लखबीर बरार के द्वारा जेल रेडियो का उद्घाटन किया गया और इसके साथ ही पहला चरण संपन्न हुआ था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)