होम जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या के मददगारों पर गिरेगी गाज

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:44 PM

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या के मददगारों पर गिरेगी गाज

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या के मददगारों पर गिरेगी गाज

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या के मददगारों पर गिरेगी गाज

जम्मू-कश्मीर में रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार और राशन कार्ड बनाने में मदद करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं साजिश में शामिल सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है। कार्रवाई के तहत रोहिंग्या घुसपैठियों को जारी सभी आधार कार्ड और राशन कार्ड को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

बड़ी संख्या में आधार कार्ड बरामद

सुरक्षा एजेंसी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जम्मू में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में आधार कार्ड और राशन कार्ड बरामद किए गए हैं। राशन कार्ड राज्य प्रशासन की ओर जारी किया गया है, वहीं आधार कार्ड केंद्र सरकार की ओर से यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथारिटी ऑफ इंडिया (यूएडीएआइ) की ओर जारी किए गए हैं। किसी व्यक्ति को राशन कार्ड जारी करने के पहले उसकी पृष्ठभूमि की जांच जरूरी होती है।

साजिश के तहत उपलब्‍ध कराए गए राशन कार्ड

आधार कार्ड जारी करते समय पहचान सत्यापित करने के लिए कुछ दस्तावेज दिखाने पड़ते हैं। आशंका है कि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और कुछ अन्य लोगों ने एक साजिश के तहत इन रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार कार्ड और राशन कार्ड जारी करने में मदद की, ताकि उन्हें धीरे-धीरे जम्मू-कश्मीर के स्थानीय नागरिक के रूप में दिखाया जा सके।

शुरू की जाएगी कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील राज्य में रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार और राशन कार्ड जारी किया जाना सुरक्षा की दृष्टि से काफी गंभीर मामला है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर के प्रशासन को इस साजिश में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कह दिया गया है और अगले कुछ दिनों में कार्रवाई शुरू भी हो जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)