होम सचिन तेंदुलकर का मैदान पर दिखा पुराना अंदाज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:32 PM

सचिन तेंदुलकर का मैदान पर दिखा पुराना अंदाज

सचिन तेंदुलकर का मैदान पर दिखा पुराना अंदाज

सचिन तेंदुलकर का मैदान पर दिखा पुराना अंदाज

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 के मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मैदान पर पुराना अंदाज देखने को मिला और उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर डाली। सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 30 गेंदों पर पहले एक छक्के और 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। सचिन बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे थे और उन्होंने अर्धशतक पूरा होने के बाद भी शॉट्स लगाना जारी रखा, लेकिन 60 रन के स्कोर पर उनकी पारी का अंत हो गया।

सचिन ने इस मैच में कुल 37 गेंदों का सामना किया और एक छक्का वव 9 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 162.16 का रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि तूफानी ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस मैच में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए और उस वक्त भारत का स्कोर सिर्फ 16 रन था। इसके बाद सचिन ने दूसरे विकेट के लिए एस बद्रीनाथ के साथ मिलकर 95 रन की अच्छी साझेदारी की और फिर उनका विकेट भी गिर गया। सचिन का जब विकेट गिरा तब टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 111 रन बना लिए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)