होम उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी
उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री रानजाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने की संभावना है। पार्टी के चुनाव समिति के बैठक की कार्यवाही फिलहाल चल रही है।
इससे पहले चार मार्च को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
इससे पहले तीन मार्च को भाजपा के बंगाल के कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। वहीं, चार मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस पहली बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ था।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 6 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम थे।
गौरतलब है कि इस माह के अंत से 27 मार्च को देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं। इसके नतीजे 2 मई को आएंगे। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रहे हैं। भाजपा भी आज अपने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।