होम पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र;

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:41 PM

पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र;

पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र;

पंजाब में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, बंद रहेंगे सभी आंगनबाड़ी केंद्र;

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने राज्य में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश जारी किया है. पंजाब की महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी (Aruna Choudhary) ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा जाएगा. इससे पहले शुक्रवार को पंजाब सरकार ने चार और जिलों में रात का कर्फ्यू लगाने और सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया.

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे जिलों की संख्या आठ- लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, नवांशहर, कपूरथला और होशियारपुर- हो गई है, जहां पर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. राज्य के शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 'अध्ययन अवकाश' की घोषणा कर दी है.

स्‍कूलों में छात्रों के मार्गदर्शन के लिए तैनात रहेंगे शिक्षकमंत्री ने बताया, हालांकि, शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे और अगर किसी बच्चे को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वह स्कूल आ सकता है. उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा कोविड-19 के सख्त दिशानिर्देशों के तहत ऑफलाइन कराई जाएगी. सिंगला ने बताया कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा कराने के लिए जल्द ही विस्तृत निर्देश जारी किए जाएंगे.

गौरतलब है कि पंजाब स्कूली शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) पहले ही परीक्षा की समय सारिणी जारी कर चुका है, जिसके तहत आठवीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 22 मार्च को शुरू होंगी, जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षा नौ अप्रैल से शुरू होंगी. बता दें कि पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,318 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी शुरू होने से अबतक 1,94,753 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)