होम बंगाल के चुनावी मैदान में सोमवार से लौटेंगी ममता

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:38 PM

बंगाल के चुनावी मैदान में सोमवार से लौटेंगी ममता

बंगाल के चुनावी मैदान में सोमवार से लौटेंगी ममता

बंगाल के चुनावी मैदान में सोमवार से लौटेंगी ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार से राज्य में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगी। वह व्हीलचेयर पर ही पूरे राज्य में घूम-घूमकर प्रचार करेंगी। ममता बनर्जी को एक दिन पहले शुक्रवार शाम को ही कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी मिली है, जहां उनका इलाज चल रहा था।

चुनाव मैदान में उतरने के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पहली बार पुरुलिया जिले का दौरा करेंगी, जहां वह दो जनसभाओं को संबोधित करने वाली हैं - एक बाघमंडी के झालदा इलाके में और दूसरी बलरामपुर के रथतला मैदान में। अपने पहले अभियान कार्यक्रम के अनुसार, वह दो अन्य जिलों-बांकुड़ा और झारग्राम का भी दौरा करेंगी।

टीएमसी के सूत्रों ने कहा कि ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर से इन सभी जिलों की यात्रा करेंगी, लेकिन वह व्हीलचेयर पर बैठे रहेंगी, क्योंकि उनके पैर में लगी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। वह जहां भी जाएंगी वहां मंच तक भी वह व्हीलचेयर से ही जाएंगी और व्हीलचेयर पर ही बैठकर ही अपना भाषण देंगी।

बता दें कि बुधवार शाम को पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद रोड शो कर रहीं ममता बनर्जी के साथ हुई धक्का-मुक्की में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। घटना के फौरन बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल लाया गया, जहां पता चला कि उनके पैर में क्रैक आ गया है। इसके अलावा भी उन्हें कई जगहों पर चोट आई है। इस घटना को एक बड़ी साजिश बताते हुए ममता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उन्हें गाड़ी से कूचने की कोशिश की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)