होम पश्चिम बंगाल: TMC के 5 विधायक बीजेपी में हुए शामिल, ममता ने काट दिया था टिकट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 09:00 PM

पश्चिम बंगाल: TMC के 5 विधायक बीजेपी में हुए शामिल, ममता ने काट दिया था टिकट

पश्चिम बंगाल: TMC के 5 विधायक बीजेपी में हुए शामिल, ममता ने काट दिया था टिकट

पश्चिम बंगाल: TMC के 5 विधायक बीजेपी में हुए शामिल, ममता ने काट दिया था टिकट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममत बनर्जी को फिर बड़ा झटका लगा है। सोमवार को टीएमसी के शीतल कुमार सरदार समेत पांच विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस बार इन पांचों विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है।

सभी ने पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी और मुकुल रॉय की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा। जिन टीएमसी नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है उनमें तृणमूल कांग्रेस के विधायक- सोनाली गुहा, दीपेन्दू बिस्वास, रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्य, जटू लहिरी, शीतल कुमार सरदार और टीएमसी के हबीबपुर सराला मुर्मू से उम्मीदवार हैं। रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्य 2001 से सिंगुर विधानसभा सीट से टीएमसी के विधायक रहे है। इस बार 80 साल के ज़्यादा उम्र के किसी को टीएमसी ने टिकट नही दिया था और इसलिए रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्य को टिकट नही मिला था। गौरतलब है कि रबिन्द्रनाथ भट्टाचार्यपिछले दशक में हुई सिंगुर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक है।

टीएमसी 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है, जिसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 2016 के चुनाव में 45 महिलाओं को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था। इस बार इन पांचों विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। टिकट दिए जाने से पहले भी टीएमसी का साथ कई दिग्गज नेता छोड चुके हैं।

ममता बनर्जी को कोशिश जहां इस चुनाव में हैट्रिक लगाकर सत्ता में वापसी करने की है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी लोकसभा चुनाव में राज्य के अंदर मिली शानदार जीत से उत्साहित वहां पर सरकार बनाने का सपना देख रही है। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 8 चरणों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। 294 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए राज्य के चुनाव में उतरने वाले सियासी दल पूरी तरह से कमर कसकर मैदान में आ डटे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)