होम संसद सत्र को छोटा करने की मांग, 100 से ज्यादा सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 08:53 PM

संसद सत्र को छोटा करने की मांग, 100 से ज्यादा सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र

संसद सत्र को छोटा करने की मांग, 100 से ज्यादा सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र

संसद सत्र को छोटा करने की मांग, 100 से ज्यादा सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र

नई दिल्ली. संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) ने सोमवार को कहा कि 100 से ज्यादा सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से मांग की है कि संसद के मौजूदा सत्र की अवधि को कम कर दिया जाए ताकि राजनीतिक पार्टियों के सांसद 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकें. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्पीकर और चेयरमैन जो भी फैसला लेते हैं, केंद्र सरकार उसके पक्ष में है. बता दें कि राज्यसभा चेयरमैन को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने पत्र लिखकर संसद सत्र की अवधि को कम करने की मांग की थी.

टीएमसी सांसदों ने अपने पत्र में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का हवाला दिया था. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी के खिलाफ बीजेपी ने आक्रामक अभियान छेड़ रखा है. टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा था कि विधानसभा चुनावों के चलते पार्टी सदस्य सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

राज्यसभा में डेरेक ओ ब्रायन के अलावा लोकसभा में टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भी लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को देखते हुए कृपया संसद के मौजूदा सत्र को पहले स्थगित कर दें. डेरेक ओ ब्रायन ने जहां 8 मार्च को पत्र लिखा था, वहीं सुदीप बंदोपाध्याय ने 6 फरवरी को पत्र लिखा.
भारतीय निर्वाचन आयोग ने 26 फरवरी को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान किया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)