होम दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 08:56 PM

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाए आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने MCD में काबिज बीजेपी पर एक और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा है कि दिल्ली के बहुप्रतिक्षित रानी झांसी फ्लाईओवर को बनाने में बीजेपी ने बहुत बड़ा घपला किया है। पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि इस प्रोजेक्ट में अनियमितताएं बरती गई हैं और भ्रष्टाचार भी हुआ है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पहले इस फ्लाईओवर को बनाने के लिए 175 करोड़ रुपए की लागत का अनुमान लगाया गया था, लेकिन इसको बनाने में 24 साल की देरी की गई और क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी होते हुए इसकी लागत 724 करोड़ रुपए पहुंच गई।

डीपीआर रिपोर्ट के बिना ही भुगतान

आप ने इस पैसे को आम आदमी का बताते हुए कहा है कि ऑडिट में जिन मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं, उनपर भाजपा अपना जवाब स्पष्ट करे। रविवार को आप के निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रानी झांसी फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर की डीपीआर रिपोर्ट बनाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी की सेवा लेने की बात निर्धारित हुई थी, लेकिन कंपनी के रिपोर्ट बनाये बिना ही सात करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया।

भूमि अधिग्रहण में अनियमितता

वहीं, आप ने निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण में भी अनियमितता का भी आरोप लगाया है। आप का कहना है कि किसी एजेंसी की बजाय ये काम इंजीनियर और नेताओं द्वारा ही कर लिया गया था। आप ने भाजपा से सवाल किया है कि फ्लाईओवर बनाने में इतनी देरी का क्या कारण है और इसकी कीमत क्यों बढ़ी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)