होम वह दिन दूर नहीं जब समूचा देश मोदी के नाम पर होगा : ममता बनर्जी
वह दिन दूर नहीं जब समूचा देश मोदी के नाम पर होगा : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ ''झूठ और अफवाह फैलाने के लिए'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को आलोचना की और कहा कि इस बार मतदाता राज्य में सभी 294 निर्वाचन क्षेत्रों में 'दीदी बनाम भाजपा' के मुकाबले का गवाह बनेंगे। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्रों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर शामिल किए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने कहा कि 'वह दिन दूर नहीं, जब समूचा देश उन्हीं के नाम पर होगा।'पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ''सभी 294 सीटों पर मेरे और भाजपा के बीच मुकाबला है।'' उन्होंने कहा, ''वे (भाजपा नेता) केवल चुनाव के दौरान बंगाल आएंगे और अफवाह तथा झूठ फैलाएंगे। वह हमें महिलाओं की सुरक्षा पर सीख दे रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की क्या स्थिति है? मोदी के पसंदीदा गुजरात में क्या हालात हैं?''उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री के नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया। कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्रों में उनकी तस्वीरें लगायी गयीं। एक दिन आएगा जब समूचा देश उनके नाम पर होगा।'' महिलाएं पश्चिम बंगाल में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, प्रधानमंत्री के इस दावे को खारिज करते हुए बनर्जी ने कहा, ''अगर ऐसी बात होती तो वे रात में आजादी से घूम नहीं पातीं।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।