होम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का दावा, जो रूट को नहीं मिल रहा चयनकर्ताओं का समर्थन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 08:51 PM

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का दावा, जो रूट को नहीं मिल रहा चयनकर्ताओं का समर्थन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का दावा, जो रूट को नहीं मिल रहा चयनकर्ताओं का समर्थन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का दावा, जो रूट को नहीं मिल रहा चयनकर्ताओं का समर्थन

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम को हालिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि रोटेशन नीति के इतर टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की छूट मिलनी चाहिए। वनडे और टी20 के कप्तान इयोन मोर्गन के साथ ऐसा होता है।

वॉन ने टेलीग्राफ के अपने कॉलम में लिखा कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कमजोर टीम उतारी, जहां जोस बटलर और मोइन अली जैसे खिलाड़ी सीरीज के बीच में ही स्वदेश लौट आए और वे सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम के साथ होंगे।

वॉन ने लिखा, 'यह बहुत स्पष्ट है कि इंग्लैंड क्रिकेट की नेतृत्व शक्ति किसके पास है। यह इयोन मोर्गन के साथ है, ना कि जो रूट के पास। मुझे पूरा यकीन है कि मोर्गन चयनकर्ताओं और एश्ले जाइल्स के पास गए और कहा कि वह इस साल टी-20 में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चाहते हैं, ताकि अक्टूबर में भारत में होने वाले विश्व कप (टी-20) के लिए टीम बना सकें। उनकी इच्छा पूरी हुई।'

इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मैं रोटेशन नीति को समझता हूं। कोई भी इसके खिलाफ नहीं है कि खिलाडि़यों को बायो-बबल से ब्रेक की जरूरत है। खेल के सबसे लंबे प्रारूप के एक प्रशंसक के तौर पर मुझे इस बात की निराशा है कि कि हमारी टीम (टेस्ट) को कमजोर किया गया, जबकि टी-20 टीम काफी मजबूत टीम उतार रहे हैं। आप एक कप्तान के तौर पर जब विश्व कप जीतते हैं तो आपको काफी सुरक्षा मिल जाती है। मैंने एशेज जीतने के बाद ऐसा महसूस किया है। क्या आपको लगता है कि एड स्मिथ मोर्गन को मना कर सकते है? बिल्कुल नहीं।'

वॉन को मोर्गन के अधिक ताकतवर होने से इंग्लैंड क्रिकेट का नुकसान होने का डर है। उन्होंने कहा, 'एक आदमी को इतनी शक्ति देना खतरनाक है क्योंकि ऐसे में वह इंसान बड़ी तस्वीर को नहीं देखता है। वह अच्छे कप्तान हैं लेकिन यह गलत है कि उन्हें जो भी चाहिए, वह मिल रहा है। इससे यह संदेश जाता है कि उनके लिए सिर्फ उनकी टीम ही प्राथमिकता है और इससे दूसरी चीजों का नुकसान होता है।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)