होम अकाली दल की बड़ी नेत्री रेखा मन्नी शर्मा आप में हुई शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 08:55 PM

अकाली दल की बड़ी नेत्री रेखा मन्नी शर्मा आप में हुई शामिल

अकाली दल की बड़ी नेत्री रेखा मन्नी शर्मा आप में हुई शामिल

अकाली दल की बड़ी नेत्री रेखा मन्नी शर्मा आप में हुई शामिल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी में लोगों के शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। रोज पंजाब के बड़े-बड़े और नामी चेहरे आप में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को माझा में पार्टी को एक बड़ी मजबूती मिली। अकाली दल के गुरदासपुर और पठानकोट जिले की जिलाध्यक्ष रह चुकी नेत्री रेखा मन्नी शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं।

रेखा मन्नी शर्मा पूर्व में एक साल के लिए गुरदासपुर और पठानकोट जिले में अकाली दल की शहरी अध्यक्ष रह चुकी हैं और दो साल गुरदासपुर और पठानकोट जिले की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने सोमवार को उन्हें पार्टी में शामिल कराया।

हरपाल सिंह चीमा ने रेखा शर्मा के पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि आप की जन-समर्थक नीतियों के कारण आज पार्टी का काफिला दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आप की दिल्ली सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में रोज शामिल हो रहे हैं, क्योंकि लोग केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए काम से प्रभावित हैं। पार्टी में शामिल हुई नेत्री ने कहा कि वे पार्टी के लिए दिन-रात काम करके पार्टी को मजबूत बनाएंगे। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, पूरी लगन और निष्ठा के साथ उसे पूरा करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)