होम सपा में शामिल हुए अन्य दलों के लोग, अखिलेश बोले- भाजपा ने हर वर्ग को दुखी किया
सपा में शामिल हुए अन्य दलों के लोग, अखिलेश बोले- भाजपा ने हर वर्ग को दुखी किया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को दुःखी किया है। भाजपा जिसे किसानों के लाभ का कानून बता रही है उससे किसान बर्बाद हो जाएंगे। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकारें है परन्तु नौजवानों की ऐतिहासिक बेरोजगारी बढ़ रही है। निजीकरण से संविधान में मिले अधिकारों को भी खत्म किया जा रहा है। दिल्ली की सरकार बड़े-बड़े संस्थान बेच रही है। प्रदेश की सरकार चीजें बेचने में पीछे नहीं है।
श्री यादव गुरूवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बसपा, भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने इन साथियों के पार्टी में आने का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है और बूथ पर लड़ने वाले नेता कार्यकर्ता हमें मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कोशिश रहेगी कि बिना भेदभाव ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाए। अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पंचायत चुनावों से भी शानदार परिणाम 2022 में आएगा।
अखिलेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यूरिया खाद मंहगी है। इन्वेस्टमेंट आ रहा है तो कहां जा रहा है? माताएं बहनें कहीं सुरक्षित नहीं हैं तो आखिर कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें और फर्जी एनकाउण्टर हुए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही फेक एनकाउण्टर्स का सिलसिला शुरू हुआ था। यह पहली सरकार है जो उद्घाटन का उद्घाटन, शिलान्यास का शिलान्यास और एएमयू का एएमयू करती है। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है जो सरकार जाने वाली है वह कहाँ से कितने इन्वेस्टमेंट ला पाएगी?
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी खेती किसानी से जुड़े हुए है। समाजवादी पार्टी ने किसानों के सवाल पर भाजपा सरकार को घेरा है, अपमान सहा है, अत्याचार सहा है। 10 हजार से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं पर केस दर्ज किए गए हैं। समाजवादी पार्टी के विधायकों की पुलिस पिटाई लोकतंत्र की हत्या है। समाजवादी पार्टी सरकार में जो मंडिया बनी उनका काम भाजपा सरकार ने रोक दिया। इटावा में मैनपुरी में अनाज की मंडी, ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़ में मंडी बनी थी, आलू की मंडी बनी थी उनके काम क्यों रोक दिए गए? किसान का धान, मक्का किस रेट पर खरीदा गया, सरकार बताए गन्ना किसानों का कितना रूपया बकाया है? भाजपा सरकार उद्योगपति पूंजीपतियों के साथ है किसानों के साथ नहीं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।