होम सोशल मीडिया पर JDU के खिलाफ कहा तो अब मिलेगा करारा जवाब

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2021 08:55 PM

सोशल मीडिया पर JDU के खिलाफ कहा तो अब मिलेगा करारा जवाब

सोशल मीडिया पर JDU के खिलाफ कहा तो अब मिलेगा करारा जवाब

सोशल मीडिया पर JDU के खिलाफ कहा तो अब मिलेगा करारा जवाब

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का शुक्रवार से आगाज हुआ है. पहले दिन राज्यपाल ने दोनों सदनों के सदस्य को संबोधित किया और सत्र की कार्यवाही मर्यादित तरीके से पूरा करने की अपील की. वहीं, सदन की कार्रवाई खत्म होने के बाद सीएम नीतीश ने जेडीयू विधानमंडल के सदस्यों के साथ बैठक. पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सीएम नीतीश ने सभी पार्टी नेताओं को सत्र से संबंधित निर्देश दिए और सभी को सदन मौजूद रहने की बात कही.

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इस बार काफी नए सदस्य हैं. नए लोग मंत्री भी बने हैं. उन सभी को सदन में रहने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सभी के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस तरीके से लगातार दुष्प्रचार किया रहा है, उसका जवाब देने के लिए भी उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी. यह ट्रेंनिग उन्हें बुधवार को दी जाएगी.

 

पत्रकारों से बात करते सीएम नीतीश ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है. हमलोग अलर्ट होकर जांच कर रहे हैं. लोगों के इलाज के लिए पूरा प्रबंध किया गया है. लेकिन अब लोगों की इसकी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ रही है. हर दिन सभी जगह से रिपोर्ट आती है और फिर विभाग उसके हिसाब से अपना काम करता है.

 

कोरोना वैक्सीनेशन पर बोलते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि वैक्सिनेशन का काम अब शुरू हुआ है. 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है और उम्मीद है कि वैक्सीनेशन से लोगों को बहुत फायदा होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)