होम अमित शाह का वादा- गंगा सागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र पर लाया जाएगा
अमित शाह का वादा- गंगा सागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र पर लाया जाएगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण शुरू होते ही सपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने शानदार काम किया है. अभिभाषण के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई. बजट सत्र के दौरान जोरदार हंगामा देखने को मिला. सत्र की शुरूआत में बड़ी बात ये रही कि सदन में राज्यपाल का अभिभाषण देर से शुरू हुआ. सभी विपक्ष की पार्टियां इसको मुद्दा भी बना रही है.
पूरे प्रदेश में हो रहा हैं महिलाओं पर अत्याचार:
राज्यपाल का 11 बजे अभिभाषण शुरू होना था. जबकि 11.05 पर राष्ट्रगान और 11.07 पर अभिभाषण शुरू हुआ. आपको बता दें कि राज्यपाल के देर से अभिभाषण को विपक्ष मुद्दा बना रहा है. बसपा विधानमंडल दल के नेता लाल वर्मा ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार के वक्तव्यों का पुलिंदा होता है इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ राज्यपाल सरकार से असहमत थी इसलिए देर से आई, सरकार किसानों को बिचौलियों के हाथ मे बांधने के काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगारों नहीं मिला, जब से भाजपा की सरकार बनी है पूरे प्रदेश में महिलाओं से बलात्कार और हत्या हो रही है.
अभिभाषण का विरोध और किया वॉक आउट :
वहीं नेता प्रतिपक्ष सपा के रामगोविंद चौधरी ने कहा कि राज्यपाल अभिभाषण नहीं पढ़ना चाहती थी इसलिए वह देर से आईं. उनको मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने मनाया तो वह सात आठ मिनट लेट आई है, पत्रकारों को जो यहां से हटाया गया है उसकी भी निंदा हम करते है, हमने पांच मिनट अभिभाषण का विरोध करते हुए पूरे अभिभाषण का बहिष्कार किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्नाव की घटना से बड़ी घटना हो ही नहीं सकती, जब उच्च न्यायालय ने इस मामले पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है , जिसके कारण सरकार अब प्रेस को बैन कर रही है. वहीं कांग्रेस विधानमंंडल दल की नेता अराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार संवेदनहीन है, सरकार को उत्तर प्रदेश की बेटियों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने अभिभाषण का विरोध किया है और वॉक आउट किया है. आज तक कभी नही हुआ कि राज्यपाल का अभिभाषण 5 मिनट देर से शुरू हुआ, जब अभिभाषण ही देर से शुरू हुआ तो सरकार कैसे काम कर रही है यह पता चलता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।