होम राजस्थान: अब बत्ती गुल हुई तो मुआवजा देगा बिजली विभाग
राजस्थान: अब बत्ती गुल हुई तो मुआवजा देगा बिजली विभाग
राजस्थान संभवत: देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है, जो बत्ती गुल होने पर मुआवजा देगा। बड़े शहरों में दो घंटे, छोटे शहरों में चार व गांवों में आठ घंटे से ज्यादा बिजली गुल हुई तो राज्य की सरकारी व निजी बिजली कंपनियों को मुआवजा देना होगा। दरअसल यह कदम बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। राज्य के जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम सहित निजी बिजली कंपनियों को उपभोक्ता को क्षतिपूर्ति राशि देना होगी। राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग (आरईआरसी) ने शुक्रवार को विद्युत वितरण दक्षता के मापदंड विनियम की मानक प्रक्रिया यानी एसओपी जारी की।
मांगना नहीं पड़ेगा मुआवजा
राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को ज्यादा बिजली कटौती होने पर मुआवजे के लिए अपील या शिकायत करने की जरूरत नहीं होगी। संबंधित बिजली वितरण कंपनी को बिल में मुआवजा देना ही होगा। मेंटेनेंस के लिए भी 7 घंटे से ज्यादा बिजली कटौती नहीं की जा सकेगी। मेंटेनेंस के दिन भी शाम 6 बजे तक हर हाल में विद्युत आपूर्ति बहाल करना होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।