होम किरण बेदी ने की अपनी उत्तराधिकारी तमिलिसाई सौंदर्यराजन की प्रशंसा
किरण बेदी ने की अपनी उत्तराधिकारी तमिलिसाई सौंदर्यराजन की प्रशंसा
पुडुचेरीः पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा है कि उनकी उत्तराधिकारी तमिलिसाई सौंदर्यराजन दक्ष एवं अनुभवी व्यक्ति हैं जिसका लाभ केंद्र शासित प्रदेश को मिलेगा. तमिलिसाई सौंदर्यराजन तेलंगाना की राज्यपाल हैं और उन्हें पुडुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. बेदी को राष्ट्रपति के आदेश से 16 फरवरी को उपराज्यपाल के पद से हटा दिया गया था. उन्होंने आज टेलीफोन पर पीटीआई-भाषा से कहा है कि नई उपराज्यपाल दक्ष एवं अनुभवी व्यक्ति हैं. उन्होंने कहा है कि मुझे भरोसा है कि इससे पुडुचेरी को बहुत लाभ होगा.
जल्दी दिल्ली लौट आएंगी किरण बेदी
सूत्रों ने बताया है कि बेदी राजभवन में रह रही हैं और अगले कुछ दिनों में पुडुचेरी से दिल्ली जाएंगी. बेदी चार साल से अधिक समय तक पुडुचेरी की उपराज्यपाल रहीं और उनकी कई चिंताओं में केंद्र शासित प्रदेश में भूजल स्तर की रक्षा करना एवं बिना बाधा स्वच्छ भारत अभियान को लागू करना था. वह उस साइकिल को भी दिल्ली ले जाएंगी जिससे वह सप्ताहांत में पुडुचेरी के अर्ध शहरी और बाहरी इलाके में जाती थीं और लोगों की समस्याओं को सुनती थी.
विकास प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका अहम
बेदी ने कहा है कि मैं दिल्ली में भी साइकिल चलाना जारी रखूंगी. उल्लेखनीय है कि बेदी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायाणसामी के बीच प्रशासन एवं वित्तीय मुद्दों पर मतभेद रहे हैं. बेदी ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि वह संवाद में भरोसा करने वाली हैं. उन्होंने कहा है कि विकास की प्रक्रिया में चौथे स्तंभ (मीडिया) की भूमिका अहम है. बेदी ने कहा है कि मैं मानती हूं कि मीडिया समाज का निगरानीकर्ता होता है और लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार की मदद करता
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।