होम अमित शाह ने कहा- भाजपा के सत्ता में आने पर कट-मनी संस्कृति होगी खत्म

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2021 09:08 PM

अमित शाह ने कहा- भाजपा के सत्ता में आने पर कट-मनी संस्कृति होगी खत्म

अमित शाह ने कहा- भाजपा के सत्ता में आने पर कट-मनी संस्कृति होगी खत्म

अमित शाह ने कहा- भाजपा के सत्ता में आने पर कट-मनी संस्कृति होगी खत्म

पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार पर ''कट मनी संस्कृति'' शुरू करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि भाजपा की लड़ाई इसे खत्म करने की है और यदि पार्टी सत्ता में आई तो राज्य को विकास के मार्ग पर ले जाएगी.

घुसपैठ को बंद करने तथा बंगाल का रूपांतरण करने के लिए है परिवर्तन यात्राः
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री को बदलने के लिए नहीं बल्कि घुसपैठ को बंद करने तथा पश्चिम बंगाल को एक विकसित राज्य में परिवर्तित करने की है. उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा मुख्यमंत्री या किसी मंत्री को बदलने के लिए नहीं है. यह तो घुसपैठ को बंद करने तथा बंगाल का रूपांतरण करने के लिए है. आप भाजपा को वोट तो करो, अवैध प्रवासी तो क्या, सीमापार से एक पंछी को भी राज्य में घुसने की इजाजत नहीं होगी.

ममता पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोपः
अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की घटना का भी जिक्र किया और कहा कि दोषियों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल के 'गुंडों' और 'सिंडिकेट' से निबटने के लिए तैयार है. 'जय श्रीराम' के नारे को लेकर उपजे विवाद के बारे में शाह ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते नारे के कारण नाराज हुईं. गौरतलब है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में 'जय श्रीराम' के नारे लगने से नाराज बनर्जी ने संबोधन करने से इनकार कर दिया था.

अमित शाह का वादा- भाजपा सत्ता आई तो राज्य में सातवां वेतन आयोग होगा लागूः
अमित शाह ने अम्फान तूफान के बाद राहत कोष वितरण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी तृणमूल शासन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चक्रवात अम्फान के बाद राहत राशि भेजी थी लेकिन तृणमूल के नेताओं ने इसमें सेंध लगाई. सत्ता में आने पर हम इस भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगे. चक्रवात और प्राकृतिक आपदाओं से लोगों की जान बचाने के लिए एक कार्यबल गठित करेंगे. शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता में आती है तो राज्य में सातवां वेतन आयोग लागू किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)