होम अमित शाह का वादा- गंगा सागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र पर लाया जाएगा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2021 09:15 PM

अमित शाह का वादा- गंगा सागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र पर लाया जाएगा

अमित शाह का वादा- गंगा सागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र पर लाया जाएगा

अमित शाह का वादा- गंगा सागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र पर लाया जाएगा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और ऐसा होने पर गंगा सागर मेले को अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सर्किट का हिस्सा बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि गंगा नदी की सफाई के लिए शुरू किया गया 'नमामि गंगे' कार्यक्रम का कार्यान्वयन राज्य में भी सुनिश्चित किया जाएगा.

केंद्र सरकार की सभी पर्यटन परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जाएगाः
अमित शाह ने कहा कि उन्हें यहां की सुविधाओं को देखकर दुख होता है क्योंकि हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं. उन्होंने कहा कि जब भाजपा बंगाल में सत्ता में आ जाएगी तो केंद्र सरकार की सभी पर्यटन परियोजनाओं को यहां सफलतापूर्वक लागू किया जाएगा. उन्होंने यहां कपिल मुनि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उत्तरायण मेला (गंगा सागर मेला) अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सर्किट का हिस्सा बने, यह स्थान एक बड़ा पर्यटन स्थल बने और इसकी प्रसिद्धि दुनिया भर में फैले.

अमित शाह ने जताई राज्य में भाजपा सरकार बनने की उम्मीदः
अमित शाह ने कहा कि गंगा नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित कपिल मुनि मंदिर आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि गंगोत्री से सागर तक गंगा नदी के संरक्षण और सफाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में 'नमामि गंगे' कार्यक्रम की शुरुआत की थी लेकिन यह पश्चिम बंगाल पहुंचने पर 'अटक' जाता है. शाह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि राज्य में भाजपा सरकार बनेगी और तब नमामि गंगे परियोजना के जरिए गंगा सागर तक गंगा नदी की सफाई की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)