होम कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Jan 19, 2021 09:47 PM

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे उद्धव ठाकरे और शरद पवार

केन्द्र सरकार और किसान संगठनों के बाच दसवें दौर की बातचीत होने जा रही है. ये बातचीत ऐसे वक्त पर होगी जब किसान संगठनों ने 26 जनवरी को लालकिला से इंडिया गेट तक परेड निकालने की धमकी दी है.

केन्द्र सरकार की तरफ से पिछले साल सितंबर महीने में लाए गए नए तीन नए कृषि सुधार संबंधी कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसकी सीमाओं पर किसानों के प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को 55 दिन हो गए. लेकिन, सरकार के साथ विरोध कर रहे किसान संगठनों की नौवें दौर की वार्ता के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है.

 

इधर, किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई के आजाद मैदान में 25 जनवरी को होने वाले प्रदर्शन में एनसीपी चीफ शरद पवार और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हिस्सा लेंगे. इस बात की जानकारी एनसीपी के प्रवक्ता और राज्य के मंत्री नवाब मलिक ने दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की तरफ से कुछ किसान संगठनों की तरफ से आयोजित किए जा रहे प्रदर्शन का समर्थन किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)