होम यूपी: राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए आगे आए कानून मंत्री ब्रजेश पाठक
यूपी: राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए आगे आए कानून मंत्री ब्रजेश पाठक
लखनऊ -अयोध्या में परमात्मा श्रीराम का भव्य मंदिरबनाने के लिए शुक्रवार से देशभर में सहयोग अभियान की शुरूआत हो गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई नेता और मंत्री मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं. इसी कड़ी में यूपी के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक मर्यादा पुरूषोत्तम राम के काज में सहयोग के लिए आगे आए. उन्होंने शनिवार को मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रूपए का सहयोग किया .समर्पण अभियान हेतु माननीय न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक जी से एक लाख रू. का चेक अभियान प्रमुख-पंकज भार्गव, सह अभियान प्रमुख -बबुअा गुप्ता, नगर कार्यवाह -पवन जी ,मुख्य शिक्षक -शशांक जी एंव बस्ती प्रमुख विकास जी ने प्राप्त किया।
मालूम हो कि विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान शुरू किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम मंदिर के लिए समर्पण निधि आरएसएस के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और श्री राम तीर्थ के महामंत्री चंपत राय, कमल नयन दास को 2 लाख का चेक दिया. इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अकाउंट से 11 लाख रुपए का चंदा दे चुके हैं.
अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए आरएसएस और उसके वैचारिक परिवार ने मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरूआत किया इसके तहत लाख परिवारों से सम्पर्क कर मंदिर निर्माण के लिए निधि का सहयोग मांगा जाएगा।प्रांत स्तर पर मार्गदर्शक मंडल गठित किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संघ और वैचारिक परिवार संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं।अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान को राम शिला पूजन अभियान की तरह चलाया जाएगा। एक माह से अधिक समय तक चलने वाले इस अभियान में हर राम भक्त से सम्पर्क किया जाएगा। राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले हर व्यक्ति का स्वागत किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।