होम कंगारुओं को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया पर मेहरबान BCCI
कंगारुओं को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया पर मेहरबान BCCI
ब्रिस्बेन टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा कर इतिहास रच दिया है। ब्रिस्बेन में गाबा में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई बड़े लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया पर पैसों की बरसात कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम को 5 करोड़ का बोनस देने का ऐलान किया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के बेजोड़ प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसके लिए पांच करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।