होम पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस के दाम में टैक्स के नाम पर हो रही लूट बंद होः सुरजेवाला
पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस के दाम में टैक्स के नाम पर हो रही लूट बंद होः सुरजेवाला
पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस दामों की निंदा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आसमान छूते टैक्सों के कारण हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आज तक के उच्चतम स्तर पर हैं। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों से हमारी मांग है की प्रदेशवासियों से पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दामों में टैक्सों के नाम पर हो रही लूट बंद हो और पेट्रोल-डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी और वैट दरें कांग्रेस शासन के समान कम करके महँगाई से पीड़ित जनता को तत्काल राहत प्रदान की जाए।
सुरजेवाला ने कहा कि एक ओर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम कम होते जा रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार के दौरान पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पेट्रोल व डीजल के दाम प्रदेश में आजतक के शीर्ष स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसका सीधा असर हरियाणा के किसान, आम जनता व ट्रांसपोर्टरों पर पड़ रहा है और महँगाई चरम पर पहुंच गई है। इस सरकार की नाकामियों से प्रदेश में उद्योग धंधे पहले ही चौपट हैं। हरियाणा प्रदेश की बेरोज़गारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। हरियाणा के फ़रीदाबाद में पेट्रोल की कीमत जहां 83 रुपये 65 पैसे प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल की कीमत 76 रुपये 24 पैसे पर पहुंच गई हैं, इसी प्रकार फतेहाबाद में पेट्रोल की कीमत 84 रुपये 8 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत 76 रुपये 62 पैसे पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से जहां किसान पिस रहा है, वहीं इससे महँगाई बढ़ेगी और आर्थिक रूप से परेशान जनता की जेब कटेगी, लेकिन मोदी व खट्टर सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सुरजेवाला ने बताया कि जब हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस ने 2014 में सरकार छोड़ी, तो पेट्रोल पर वैट 21 प्रतिशत था जो अब भाजपा सरकार में बढ़कर 30 प्रतिशत हो गया है। डीज़ल पर वैट 9.24 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 21.40 प्रतिशत हो गया है, जिससे खट्टर ने पिछले छह साल में पचास हज़ार करोड़ से ज्यादा वसूले हैं। इसके साथ ही इस सरकार ने तो एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर और सब्सिडी घटाकर महिलाओं का रसोई बजट भी बिगाड़ दिया है। कांग्रेस सरकार में जहां बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर 414 रुपये में उपलब्ध था, आज यह सिलेंडर 730 रुपये में मिल रहा है और सब्सिडी मात्र 14 रुपये दी जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।